नई दिल्ली। K-Drama Spy Thriller Web Series: मौजूदा समय में वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी (Citadel-Honey Bunny) का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु स्टारर इस सीरीज को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। सिटाडेल हनी बनी के साथ ही स्पाई थ्रिलर का जॉनर चर्चा में आ गया है।
इस आधार पर हम आपके के लिए साउथ कोरियन फिल्म इंडस्ट्री के कुछ शानदार स्पाई यूनिवर्स की वेब सीरीज की लेकर आए हैं। जिनको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखकर आप सिटाडेल हनी बनी को भूल जाएंगे। आइए उन 5 के-ड्रामा खुफिया सीरीज के नाम जानते हैं।
स्नॉड्रॉप (Snowdrop)
इस वेब सीरीज में नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के दो खुफिया जासूसों की कहानी को दिखाया गया है। जो स्टूडेंट्स के रूप में एक खास मिशन को जारी रखते हैं।
के-पॉप बैंड गर्ल ब्लैकपिंक ग्रुप की जिस्सू यानी यंग-रू और के-ड्रामा अभिनेता जंग ह्ये-इन ने इस सीरीज में अहम भूमिकाओं को अदा किया है। स्नॉड्रॉप को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर देख सकते हैं।
वागाबॉन्ड (Vagabond)
अगर आप वास्तव में के-ड्रामा स्पाई थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो वागाबॉन्ड वेब सीरीज के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस स्पाई सीरीज में ले सेउंग-गि, बे सूजी और शिन सुंग-रॉक जैसे कई दक्षिण कोरियाई फिल्म कलाकारों ने अहम किरदारों को निभाया है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद है।
.jpg)
मैन टू मैन (Man To Man)
एक अंडरकवर एजेंट की शानदार कहानी को साल 2017 में रिलीज होने वाली इस साउथ कोरियन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज में दर्शाया गया है। स्टार कास्ट की बात का जाए तो इसमें के-ड्रामा इंडस्ट्री के सुपरस्टार पार्क है जिन-, पार्क सुंग-वूंग और किम मिन-जंग जैसे कलाकार मौजूद हैं। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
स्पाई (Spy)
साउथ कोरियन वेब सीरीज स्पाई के टाइटल से साफ होता है कि ये एक खुफिया जॉनर की सीरीज है। इजरायली सीरीज द गॉर्डियन सेल के अडेप्शन के तौर पर स्पाई ने फैंस के लिए एक शानदार पेशकश है। पार्क हे-रिम, किम जे-जॉन्ग और को सुंग-ही ने इस सीरीज में लीड रोल में मौजूद है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर इसका आनंद ले सकते हैं।
अंडरकवर (Undercover)
साल 2021 में के-ड्रामा फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर जो सॉन्ग ह्यून-वूक के निर्देशन में बनने वाली स्पाई वेब सीरीज अंडरकवर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया।
शानदार कहानी और एक्शन इस सीरीज का यूएसपी है। जी जिन-ही, किम ह्यून-जू और जंग मान-सिक जैसे दक्षिण कोरियन सेलेब्स इस सीरीज का हिस्सा हैं।