मनोरंजन

Shahid Kapoor की इस आदत से परेशान रहती हैं पत्‍नी Mira Rajput, चैट शो में किए थे शॉकिंग खुलासे

नई दिल्‍ली। शाहिद कपूर बॉलीवुड पर राज करते हैं। चाहे एक्टिंग हो या उनका डांस, हर एक चीज में वो परफेक्‍ट हैं। शाह‍िद कपूर और मीरा राजपूत कपूर की जोड़ी भी सुपरहिट है और चर्चा में रहती है। रिश्‍ते में जहां भरपूर प्‍यार है तो थोड़ी बहुत नोकझोंक भी चलती है। एक इंटरव्‍यू के दौरान मीरा राजपूत ने इस बात का खुलासा क‍िया था कि शाहिद कपूर की वो कौन सी आदत है जो उन्‍हें बेहद परेशान करती है। यह खुलासा फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया था।

ये उन दिनों की बात है जब मीरा राजपूत करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं। जहां मीरा से पूछा गया कि शाहिद कपूर की ऐसी कौन सी आदत है जो उन्‍हें सबसे ज्‍यादा परेशान करती है। इस पर उन्‍होंने कहा क‍ि शाहिद की डकार लेने की आदत से वो बहुत परेशान रहती हैं। इसके अलावा मीरा ने बताया क‍ि जब वो 21 साल की थीं तब उनकी शादी शाहिद कपूर के साथ हुई थी। मीरा का कहना है क‍ि शाहिद बच्चों को बिगाड़ते हैं, बाहरी चीजें खि‍लाते हैं। बच्‍चों को ब‍िगाड़ना सरल है। जबक‍ि मैं उन्‍हें नियंत्रण में रखना चाहती हूं।
 
अच्‍छी मां बनने को लगातार संघर्ष करती हैं मीरा
 
हालांक‍ि मीरा ने इस बात को भी स्‍वीकार क‍िया क‍ि शाहिद में पिछले कुछ सालों से बहुत बदलाव आया है। मीरा ने Film Companion को दिए इंटरव्‍यू के दौरान कहा था कि एक बच्चे के पालन-पोषण के लिए पूरे पर‍िवार की जरूरत होती है। जिसमें दादा-दादी, चाचा और चाची सभी होते हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्‍छी मां बनने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ता है। मैं इस मामले में खुद को सख्‍त मानती हूं।
 
2015 में शाहिद मीरा की हुई थी शादी
 
आपको बता दें कि साल 2015 में मीरा राजपूत और शाहिद कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। आज के समय में दोनों बॉलीवुड के आइडल और बेस्ट कपल में से एक हैं। एक ओर जहां मीरा राजपूत को शाहिद की आदत नहीं पसंद है तो वहीं शाहिद को भी मीरा की एक आदत नहीं पसंद आती है। उन्‍होंने बताया था क‍ि मीरा राजपूत उन्हें किसी भी चीज का क्रेडिट नहीं देती हैं और ये बात मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
 
देवा में नजर आएंगे शाहिद कपूर
 
उन्होंने कहा था क‍ि ऐसा लगता है कि उसकी ना मेरे से कुछ है, जैसा होता है कि मैं तो तेरे को सीधा करके ही रहूंगी। शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्‍टर 'देवा' में नजर आने वाले हैं। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं। यह फिल्‍म 14 फरवरी, 2025 यानी क‍ि वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave Your Comment

Click to reload image