मनोरंजन

Sikandar ka Muqaddar: 60 करोड़ की चोरी पर फंसा पेंच, सस्‍पेंस से भरपूर है 'सिकंदर का मुकद्दर' का ट्रेलर

नई दिल्‍ली। नेटफ्ल‍िक्‍स ने सोमवार को फिल्‍म सिकंदर का मुकद्दर का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रे्लर से ये साफ जाहिर हाे रहा है क‍ि फिल्‍म में एक अनोखी कहानी देखने को मिल सकती है। जिन्‍हें क्राइम थ्र‍िलर्स पसंद हैं उन्‍हें ये फिल्‍म बेहद पसंद आने वाली है। फ‍िल्‍म में जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। आइए, इस ट्रेलर की कुछ खास बातों पर नजर डालते हैं।

इस फिल्‍म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। जबक‍ि प्रोड्यूस शीतल भाटिया ने क‍िया है। यह फिल्‍म सस्‍पेंस से भरी है। इसे ओटीटी प्‍लेटफार्म पर र‍िलीज क‍िया जाएगा। इस फिल्‍म की कहानी चोर पुलिस की है। जिसमें 60 करोड़ का हीरा चोरी हो जाता है। 
 
चोरी हो जाते हैं लाल हीरे
 
नेटफ्ल‍िक्‍स द्वारा रिलीज किए गए 'सिकंदर का मुकद्दर' के ट्रेलर में देखा जा सकता है क‍ि डायमंड की प्रदर्शनी से लाल हीरे चोरी हो जाते हैं। जिसकी कीमत 50 से 60 करोड़ होती है। चोरी की सूचना पुलिस को मिलती है तब पुलिस ऑफिसर जिमी शेरगिल की एंट्री होती है। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है।

जिमी शेरगि‍ल को तीनों पर चोरी का शक
 
वहीं नेटफ्लिक्स ने इंस्‍टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'कौन है मासूम, कौन है मुजरिम, और कौन है सबसे शातिर?' जिमी शेरगि‍ल को मंगेश देसाई (Rajeev Mehta), कामिनी सिंह (Tamannah Bhatia) और सिकंदर शर्मा (Avinash Tiwari) पर चोरी का शक होता है।
 
29 को र‍िलीज होगी फिल्‍म
 
जिमी शेरगिल असली चोर को पकड़ पाते हैं या नहीं, ये फिल्‍म देखने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन जिमी शेरगि‍ल का तीनों पर चोरी का शक गहरा होता जाता है। आपको बता दें क‍ि फिल्‍म सिकंदर का मुकद्दर इसी महीने 29 नवंबर को नेटफ्ल‍िक्‍स पर रिलीज होगी।
 
नया र‍िकॉर्ड बना सकती है फिल्‍म
 
अगर आपको क्राइम थ्रिलर्स पसंद हैं तो सिकंदर का मुकद्दर आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है। तमन्ना भाटिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में र‍िलीज हुई स्‍त्री 2 का ह‍िस्‍सा रहीं थीं। फ‍िल्‍म में अपने कैमियो और आइटम डांस नंबर 'आज की रात' से उन्‍होंने खूब सुर्ख‍ियां बटोरी। इसके अलावा एक्‍ट्रेस तेलुगू फिल्म ‘ओडेला 2’ में भी नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Leave Your Comment

Click to reload image