मनोरंजन

Shah Rukh Khan को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की पूछताछ में खुले कई राज

नई दिल्ली। मौजूदा समय में बॉलीवुड मनोरंजन की खबरों के अलावा फिल्मी सितारों को मिल रहीं धमकियों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस कड़ी में नया नाम शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का जुड़ा था, जिनको छत्तीसगढ़ के एक शख्स की तरफ से धमकी देने का मामला 7 नवंबर को सामने आया था। अब इस आरोपी को मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ चल रही है।

अब इस केस पर मुंबई पुलिस की तरफ से बयान सामने आया है और पूछताछ में शाह रुख को धमकी देने वाले आरोपी ने क्या-क्या बताया है उसकी भी जानकारी दी गई है। 
 
क्या है पूरा मामला
 
5 नवंबर को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पर एक फोन कॉल आता है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान को जान से मारने की धमकी दी जाती है। इसके अलावा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जाती है। इस फोन कॉल के तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई और आरोपी का पता करने में जुट गई। 
छानबीन के बाद पता चला कि ये फोन छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक फैजान नाम के शख्स की तरफ से आया है, जिसे अब मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया है कि 2 नवंबर को उसका फोन खो गया था, जिसकी शिकायत भी उसने नजदीकि पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। उसे नहीं मालूम कि किसने इस तरह की धमकी दी है। 

हालांकि, इस मामले में कितनी सच्चाई है। इसके बारे में फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। मुंबई पुलिस ने धारा 308 (4) और 341 (3) (4) के तहत इस आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख दिया है। मालूम हो कि फैजान एक पेशेवर वकील बताया जा रहा है।
 
शाह रुख खान का वर्क फ्रंट
 
इन सब के अलावा शाह रुख खान की फिल्मों को लेकर फैंस में हमेशा काफी क्रेज देखा जाता है और उनका इंतजार भी वे बेसब्री से करते हैं। बेशक इस साल शाह रुख की एक फिल्म फिल्म नहीं आई है, लेकिन अगले साल वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में नजर आ सकते हैं। 

इससे पहले बीते साल शाह रुख खान पठान और जवान जैसी दो मेगा ब्लॉकबस्टर मूवीज दी हैं, वहीं 2023 की उनकी तीसरी फिल्म डंकी भी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही थी।

Leave Your Comment

Click to reload image