मनोरंजन

'जवान' एक्ट्रेस नयनतारा का साउथ सिनेमा के स्टार धनुष पर फूटा गुस्सा, कहा- यह आपका अब तक का सबसे घटिया स्तर है

नयनतारा इस वक्त अपनी डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में एक्ट्रेस की लाइफ, लव-स्टोरी और करियर से जुड़े किस्से हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अब इसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ साउथ सिनेमा के बड़े स्टार और कभी रजनीकांत के दादाम रहे धनुष ने 10 करोड़ का केस ठोक दिया है। अब नयनतारा ने भी इस मामले में कदम बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक 3 पेज का लंबा-चौड़ा ओपन लेटर लिख डाला और धनुष पर जमकर भड़ास निकाली है।

'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। अब भी सोच रहे होंगे कि इस फिल्म से आखिर धनुष का क्या कनेक्शन है कि उन्होंने डॉक्यूमेंट्री मेकर्स पर 10 करोड़ रुपये का कॉपीराइट केस ठोक दिया है। तो आइए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

फिल्म को प्रोड्यूस किया है धनुष ने

दरअसल, इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा की ही फिल्म 'नानुम राउडी धान' से सिर्फ 3 सेकंड की क्लिपिंग का इस्तेमाल किया गया है, बस इसी चूक पर करोड़ों की मांग की गई है। दरअसल इस फिल्म में नयनतारा भले लीड रोल में हैं और उनके हसबैंड विग्नेश शिवन ने इसे डायरेक्ट किया है, लेकिन फिल्म को प्रोड्यूस किया है धनुष ने और उन्हें इस गाने के इस्तेमाल पर नाराजगी है।

'नानुम राउडी धान' के सीन का इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी

खैर, अब नयनतारा ने सोशल मीडिया पर एक्टर के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास जाहिर की है। शनिवार को नयनतारा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इस ओपन लेटर में साफ लिखा है कि हाल ही में रिलीज़ हुई नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री, 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' की मेकिंग के दौरान, उन्होंने धनुष से उनकी 2015 की फिल्म 'नानुम राउडी धान' के सीन का इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी। हालांकि, धनुष ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया था और इसके बदले फिल्म के सेट से बिहाइंड द सीन इस्तमाल करने के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा।

नयनतारा ने अपने इस ओपन लेटर में कहा

नयनतारा ने अपने इस ओपन लेटर में कहा है, 'एनओसी के लिए आपके साथ स्ट्रगल करने और हमारी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री रिलीज के लिए आपकी मंजूरी का इंतजार करने के दो लंबे साल के बाद, हमने आखिरकार हार मानने, फिर से एडिट करने और करंट वर्जन के साथ समझौता करने का फैसला किया। चूंकि आपने कई रिक्वेस्ट के बावजूद भी नानम राउडी धान के सॉन्ग या सीन कट्स, यहां तक कि तस्वीरों के इस्तेमाल करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।' 

Leave Your Comment

Click to reload image