पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार से मिलाया हाथ और पूछा हाल- कैसे हो भाई? वीडियो हुआ वायरल
अक्षय कुमार हाल ही एक इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली, जिसकी खूब चर्चा है। उनकी तस्वीर और एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीएम मोदी और अक्षय एक-दूसरे का हालचाल लेते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने पीएम मोदी से मुलाकात की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। तस्वीर में अक्षय खुशी से चहकते हुए पीएम मोदी की तरफ देख रहे हैं, और उनका हाथ पकड़े हुए हैं।
तस्वीर शेयर कर Akshay Kumar ने साथ में लिखा है, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक इवेंट में सुनने का मौका मिला। उन्होंने भारत की बढ़ोतरी और विकास के लिए प्रेरणादायक बातें कहीं।'
पीएम मोदी ने मिलाया हाथ, पूछा- कैसे हो भाई?
एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हैं। पीएम मोदी उनसे हाथ मिलाते हुए पूछते हैं, 'कैसे हो भाई? इस वीडियो पर फैंस के भी काफी कमेंट हैं और वो एक्टर व पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं।