मनोरंजन

Box Office Collection: जब पहले दिन विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' का हुआ ऐसा हाल, तो अब आगे सोचना बेकार

साल 2002 में हुए गोधरा कांड पर बेस्ड धीरज सरना की 'द साबरमती रिपोर्ट' रिलीज होने से पहले से ही काफी विवादों से घिरी रही। पहले से मीडिया और अखबारों में भरी पड़ी कहानियां और किस्सों का असर ये हुआ कि बॉक्स ऑफिस पर भीड़ न के बराबर हुई। बताया जा रहा है कि कमजोर कहानी और स्क्रीनप्ले के अलावा फिल्म में ऐसा कुछ भी नया नहीं जिसे देखने का मन बनाए दर्शक।

विक्रांत मैसी इस फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसी बातें कह गए जिसे लेकर जमकर हंगामा मचा हुआ है। उनका कहना है कि उनके नवजात बच्चे तक को लेकर धमकियां मिल रही हैं। खैर, इन वजहों से फिल्म को लेकर भी खूब चर्चा रही लेकिन ये दर्शकों को अपनी तरफ सिनेमाघरों में खींत पाने में पहले दिन असफल रही।

मायूस रही 'द साबरमती रिपोर्ट' की पहले दिन की कमाई

इस फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन ही मायूस करने वाली कमाई की है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन के नाम पर फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Leave Your Comment

Click to reload image