मनोरंजन

नाना पाटेकर ने रणबीर की 'एनिमल' देखने से कर दिया था इनकार, फिल्म देख अनिल कपूर को किया फोन और कही थी यह बात

अपने बेबाक और बेधड़क अंदाज के लिए मशहूर नाना पाटेकर ने हाल ही रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' पर बात की। उन्होंने फिल्म के साथ-साथ कलाकारों की परफॉर्मेंस को लेकर चौंकाने वाली बात कही। नाना पाटेकर ने कहा कि उन्हें अनिल कपूर के सिवाय बाकी सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस ज्यादा ओवर लगी। एक्टर के मुताबिक, सिर्फ अनिल कपूर की परफॉर्मेंस ही कंट्रोल्ड थी, और बाकी सबकी एक्टिंग को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया।

Nana Patekar ने यह बात हाल ही एक इंटरव्यू में कही, जिसमें वह Anil Kapoor के साथ बात कर रहे हैं। एक्टर ने खुलासा किया कि वह पहले 'एनिमल' नहीं देखना चाहते थे, पर अनिल कपूर की परफॉर्मेंस देखने के लिए मान गए। नाना पाटेकर इस वक्त अनिल शर्मा संग अपनी फिल्म 'वनवास' को लेकर चर्चा में हैं।

नाना पाटेकर बोले- अनिल के सिवाय सबकी एक्टिंग हाई थी

नाना पाटेकर बोले, 'मैंने 'एनिमल' देखी और मैंने आपको फोन किया और कहा, 'उसे दिन तेरी 'एनिमल' देखी मैंने। मैंने फिर फोन करके कहा ना तुझसे कि मैंने अनिल-मल देखी। उसमें सिर्फ तू ही था, जिसकी परफॉर्मेंस संयमित थी, बाकी सबकी हाई थी।' 

'मैंने 'एनिमल' देखने से इनकार कर दिया था'

नाना पाटेकर ने आगे कहा, 'मैंने मेरे सभी दोस्तों को पूछा था। हालांकि मैंने फिल्म देखने से इनकार कर दिया था। कह दिया था कि मुझे नहीं देखनी फिल्म। लेकिन दोस्तों ने कहा कि नहीं यार देख लो, अनिल ने बहुत अच्छा काम किया है। कोई ताज्जुब नहीं था मुझे।'

Leave Your Comment

Click to reload image