मनोरंजन

शाहरुख खान धमकी केस: आरोपी का मास्टर प्लान, किंग खान और आर्यन की हर गतिविधि पर नजर,

शाहरुख खान को धमकी मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शाहरुख को 5 नवंबर को एक वकील ने जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ जारी है। इसी में कई बातें सामने आई हैं। मसलन, वह शाहरुख और उनके बेटे आर्यन खान की हर पल निगरानी कर रहा था। पिता-बेटे की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही थी।

इस आरोपी का नाम फैजान खान है, जोकि पेशे से एक वकील है और रायपुर का रहने वाला है। फैजान फिलहाल पुलिस कस्टडी में है। बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमारे सहयोगी ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में पता चला है कि आरोपी फैजान ने Shah Rukh Khan को धमकी देने से पहले उनकी और आर्यन की सुरक्षा को लेकर गहरी छानबीन की थी।

शाहरुख और आर्यन की हर गतिविधि नजर

आरोपी ने पूरी प्लानिंग करके फिर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की थी। वह शाहरुख और उनके परिवार के सुरक्षा कवर और हर गतिविधि के बारे में ऑनलाइन जानकारी निकाली। यहां तक कि उसने शाहरुख और आर्यन की हर मूवमेंट का ट्रैक रिकॉर्ड भी निकाला।

दूसरे मोबाइल फोन की जांच में कई बातें सामने आईं

रिपोर्ट के मुताबिक, बांद्रा पुलिस ने जांच के दौरान जब आरोपी फैजान के दूसरे मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच की, तो उसमें ये डिटेल सामने आई। सारी जानकारी जुटाने के बाद आरोपी ने शाहरुख को धमकी देने का पूरा प्लान तैयार किया और इसे आगे बढ़ाया।

Leave Your Comment

Click to reload image