मनोरंजन

शाहरुख और सलमान को पछाड़ भारत का सबसे फेमस स्टार बना ये एक्टर, 241 करोड़ नेटवर्थ और 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म

'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के बाद, प्रभास अब शाहरुख खान, सलमान खान और अल्लू अर्जुन जैसे आइकन को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे पॉपुलर स्टार बन गए हैं। बुधवार को, ऑरमैक्स ने अपनी 'ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव्स: मोस्ट पॉपुलर मेल फिल्म स्टार्स इन इंडिया (अक्टूबर 2024)' की लिस्ट दिखाई, जिसमें प्रभास को टॉप की जगह मिली। एक्टर विजय ने दूसरा नंबर हासिल किया।

हाल ही में बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले शाहरुख खान ने लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया, जूनियर एनटीआर और अजित कुमार चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। अल्लू अर्जुन, जो जल्द ही 'पुष्पा 2: द रूल' में दिखाई देंगे, सूची में छठे नंबर पर हैं। महेश बाबू सातवें, सूर्या आठवें और राम चरण नौवें स्थान पर हैं। सलमान खान, जिनकी 2023 में 'टाइगर 3' के बाद से कोई रिलीज नहीं हुई है, वो टॉप 10 में दसवें स्थान पर हैं। 

फैंस का मिल रहा प्यार

यह लिस्ट एक्स पर शेयर की गई थी और फैंस ने इस पर रिएक्ट भी किया है। कई क्षेत्रों और भाषाओं से आए प्रभास के फैंस ने उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया और कमेंट सेक्शन को तारीफों से भर दिया। जहां एक फैन ने लिखा- रिबेल स्टार प्रभास (स्टार इमोजी), वहीं दूसरे ने लिखा, 'नंबर वन प्रभास राजू'। एक फैन ने कमेंट किया, 'प्रभास द रिबेलवुड'।

Leave Your Comment

Click to reload image