'पुष्पा 2' को लेकर हरियाणा में मचा बवाल, अल्लू अर्जुन के मां काली के अवतार के कारण हुआ विवाद, मिली बैन की धमकी
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। इसके एक सीन को लेकर हरियाणा में विवाद हो गया है। हरियाणा के हिसार स्थित एक गांव में 'पुष्पा 2' के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत में फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही विवादित सीन को हटाने की मांग की गई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है।
'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, हिसार के रहने वाले कुलदीप कुमार ने Pushpa 2 के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि पैसों के लिए जानबूझकर एक धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने और अपमान करने की कोशिश की गई है।