मनोरंजन

आदिवासी बहुल नंदुरबार में रिकॉर्ड मतदान तो धुले में रात तक वोटिंग, वोट डालने में उत्तर महाराष्ट्र रहा सबसे आगे

मुंबई :मतदान से पहले नवभारत टाइम्स ने उत्तर महाराष्ट्र की 35 सीटों पर लोगों के उत्साह की थाह ली गई थी। अब वह उत्साह वोट दप्रतिशत में भी बदल गया है। उत्तर महाराष्ट्र में विधानसभा की 35 सीटों के लिए 65 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। यह महाराष्ट्र के कुल मतदान प्रतिशत के आस-पास है। यहां के चार जिलों में से सबसे अधिक नंदुरबार में 69.15 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो पिछले विधानसभा चुनाव से करीब 4 प्रतिशत ज़्यादा है।

नंदुरबार:

यहां की सभी 4 सीटों पर गावित परिवार के 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह जिले मतदाता भागीदारी के मामले में अव्वल रहा। यहां 69.15 फीसदी वोटिंग हुई। नवापुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 78.7 फीसदी, तो शहरी क्षेत्र वाली नंदुरबार सीट पर सबसे कम 65.54 फीसदी वोट पड़े। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 70 फीसदी से अधिक और विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी मतदान हुआ था।

नासिक:

इस जिले का मतदान प्रतिशत 65.72 रहा। यहां भी आदिवासी बहुल डिंडोरी सीट पर सबसे अधिक 77.75 फीसदी, जबकि नासिक-वेस्ट क्षेत्र पर केवल 50.39 फीसदी मतदान हुआ। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी इलाकों की तुलना में मतदाताओं में अधिक उत्साह देखने को मिला।

धुले:

यहां 64.70 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। धुले शहर के कुछ मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे के बाद भी भारी भीड़ देखी गई। मोहाडी केंद्र पर बड़ी संख्या में महिला मतदाता जुटीं। यहां मतदान प्रक्रिया शाम 7 बजे तक चल रही थी और कुछ केंद्रों पर रात 9 बजे तक मतदान जारी था। शाम 5:30 बजे के बाद अचानक महिलाओं का एक बड़ा समूह केंद्रों पर पहुंचा, जिससे मतदान देर रात तक जारी रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image