तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के घर गूंजेगी शहनाई, 2025 में करेंगे शादी? कपल ने घर की तलाश शुरू की: रिपोर्ट
बॉलीवुड के फेमस कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं। दोनों हर इवेंट में एक-दूसरे का हाथ थामे दिखते हैं। अब वो अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 2025 में उनके घर शहनाई बजेगी। उन्होंने अपने सपनों का घर भी तलाशना शुरू कर दिया है।
Tamannaah Bhatia और Vijay Varma ने आने वाले साल के लिए अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 123तेलुगू की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कथित तौर पर साल 2025 में सात फेरे लेने की योजना बना रहे हैं। शादी के बाद रहने के लिए दोनों आलीशान अपार्टमेंट की तलाश कर रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने कथित तौर पर दिसंबर 2022 में डेटिंग शुरू की। शुरू में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे रखी, लेकिन तमन्ना ने आखिरकार जून 2023 में एक इंटरव्यू में विजय के साथ डेटिंग की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विजय उनके 'हैप्पी प्लेस' हैं।2022 में शुरू की थी डेटिंग
विजय ने मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनका रिश्ता बहुत मजबूत और प्यारा है। वो अपने इस रिश्ते को इंजॉय कर रहे हैं।मजबूत है रिश्ता
वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना को 'स्त्री 2' में गाने में स्पेशल अपीयरेंस में देखा गया। उनका गाना 'आज की रात' खूब पॉपुलर हुआ। वो जॉन अब्राहम की 'वेदा' में भी नजर आई थीं। 'स्त्री 2' और 'वेदा' में आईं नजर