मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस: 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' को वीकेंड का फायदा, 250 करोड़ के क्लब में पहुंचेगी कार्तिक की फिल्म?

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3'और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' दिवाली के मौके पर 1 नवंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने लगभग बराबर कमाई की है। लेकिन बजट के कारण डायरेक्टर अनीस बज्मी आगे चल रहे हैं। आइये जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने 23वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

 

'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन तक भारत में 241.00 करोड़ रुपये की कमाई की। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी फिल्म ने 23वें दिन भारत में करीब 2.60 करोड़ की कमाई की।

'भूल भुलैया 3' का 23वें दिन का कलेक्शन

फिल्म ने पहले हफ्ते 158.25 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, दूसरे हफ्ते इसकी कमाई में -63.35% करोड़ की गिरावट आई और 58 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते कमाई में -59.74% की गिरावट दर्ज हुई और कलेक्शन 23.35 करोड़ था। चौथे हफ्ते में 22वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने 1.4 करोड़ कमाए और 23वें दिन शनिवार को कलेक्शन 2.60 करोड़ रहा। इस तरह से फिल्म कुल 243.60 करोड़ रुपये कमा डाले हैं। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है।

Leave Your Comment

Click to reload image