बिग बॉस 18: अविनाश-विवियन से लेकर ये 7 सदस्य हुए इस हफ्ते नॉमिनेट, 3 वाइल्डकार्ड्स को मिली बेघर होने की चेतावनी
'बिग बॉस 18' से आखिरकार एलिस कौशिश का सफर खत्म हो गया है। एलिस वह थीं, जिन्हें पहले ही दिन विवियन डीसेना के साथ शो का टॉप 2 बनाया गया था। और कहा गया था कि ये चीज कभी नहीं बदलेगी। लेकिन अब तो टॉप 2 का एक सदस्य एलिमिनेट ही हो गया है। खैर। अब आने वाले एपिसोड में भी बिग बॉस तीन नई वाइल्डकार्ड्स को चेतावनी देते दिखेंगे और घरवाले एक-दूसरे को नहीं, बल्कि अपने करिबियों के साथ नॉमिनेशन में उतरेंगे।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के प्रोमो में तीनों वाइल्डकार्ड्स यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री, एडिन रोज़ से बिग बॉस कहते हैं कि बिग बॉस का घर अगर किसी चीज में बसता है तो वह है रिश्तों में। और अगर आपके इस घर में रिश्ते ही नहीं बने हैं तो आपका इस घर में आगे बढ़ना बहुत मुश्किल है। अगर ये हफ्ता खत्म होने तक, आप तीनों में से जिसने भी सबसे कम कनेक्शन बनाए होंगे, वो सदस्य उसी वक्त मेरे घर से बेघर हो जाएगा।
श्रुतिका और चुम खुद को ही करना चाहती हैं नॉमिनेट
इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में इकट्ठा करते हैं। यहां बोलते हैं कि अब वक्त है नॉमिनेशन्स का। जिसमें दो दोस्त रूम में जाएंगे और वहां सहमति से एक को नॉमिनेट करेंगे और एक को सुरक्षित। और अगर कोई किसी नतीजे पर नहीं पहुंचता है तो दोनों ही नॉमिनेशन में आ जाएंगे। पहले चुम और श्रुतिका जाते हैं। यहां दोनों की बहस हो जाती है। क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे को सुरक्षित करना चाहती हैं। इस दौरान श्रुतिका कहती हैं कि चुम उन्हें नॉमिनेट होने दें क्योंकि वह बच जाएंगी लेकिन अगर वह नॉमिनेट होती हैं तो बेघर हो सकती हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे के पांव भी पड़ते हैं। और अंत में श्रुतिका नॉमिनेट हो जाती हैं।