मनोरंजन

धनुष ने नयनतारा और विग्‍नेश श‍िवन के ख‍िलाफ मद्रास हाई कोर्ट में दर्ज किया केस, अदालत ने एक्‍ट्रेस से मांगा जवाब

नयनतारा और धनुष के बीच कॉपीराइट के उल्‍लंघन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भयंकर जुबानी जंग के बीच अब धनुष की टीम ने मद्रास हाई कोर्ट में एक्‍ट्रेस और उनकी डॉक्‍यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्‍ड द फेयरीटेल' के ख‍िलाफ सिविल केस दर्ज कर दिया है। 'लाइव लॉ' की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष की फिल्‍म कंपनी ने नयनतारा और उनके फिल्म निर्माता पति विग्नेश श‍िवन के ख‍िलाफ यह केस दर्ज किया है, जिस पर हाई कोर्ट ने भी एक्‍ट्रेस को जवाब देने के लिए कहा है।

धनुष की वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने नयनतारा, विग्नेश और उनकी राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड को नामजद किया है। हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि आरोपियों ने नेटफ्लिक्स डॉक्यू-ड्रामा में एक्‍टर की फिल्‍म 'नानुम राउडी धान' के कुछ सीन्‍स का बिना इजजात इस्तेमाल किया है।

कोर्ट ने नयनतारा से मांगा कानूनी नोटिस पर जवाब

धनुष की कंपनी ने इसके साथ ही लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया एलएलपी पर भी मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगी, जिस पर कोर्ट ने मुहर लगा दी है। इसी कंपनी के जरिए OTT प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स भारत में कंटेंट को लेकर निवेश करती है। लॉस गैटोस मुंबई की कंपनी है। मद्रास हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की शुरुआती दलीलें सुन ली हैं। कोर्ट ने नयनतारा को अगली सुनवाई में इस कानूनी नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image