Pushpa 2 की शूटिंग को खत्म करने के लिए काफी एक्साइटेड थे Allu Arjun, जानिए क्या है कारण …
तेलुगु स्टार और नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. हाल ही में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने शूटिंग के दौरान के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात किया है. इस फिल्म के दौरान की उनकी जर्नी काफी इमोशनल रही है. एक्टर ने बताया कि फिल्म में अपनी दाढ़ी के लुक के कारण पिछले तीन से चार सालों से अपनी बेटी को ठीक से किस भी नहीं कर पाए हैं.
बेटी को पांच साल तक नहीं कर पाए किस
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने हाल ही में फिल्म के प्रमोशनल के लिए 29 नवंबर को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक इमोशनल स्टेटमेंट दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि वह ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) की शूटिंग खत्म करने के लिए काफी एक्साइटेड थे, ताकि वह अपनी दाढ़ी, जो उनके किरदार के लुक का एक आइकॉनिक एलिमेंट है, उनको काट सकें और क्योंकि वो पिछले तीन-चार सालों से इसी वजह से अपनी बच्ची को ठीक से किस नहीं पा रहे थे.
अपने इमोशनल स्टेटमेंट में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने कहा कि “मैंने पहले और दूसरे पार्ट सहित लगभग पांच सालों तक इस फिल्म की शूटिंग की. मैं इस फिल्म के खत्म होने का इंतजार कर रहा था, ताकि मैं क्लीन शेव कर सकूं. मेरी बेटी मेरे पास नहीं आती क्योंकि मैं उसे चूम नहीं सकता, क्योंकि मैंने पिछले तीन-चार सालों में उसे ठीक से चूमा नहीं है.”
रश्मिका मंदाना को लेकर कही ये बात
बता दें कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपनी फिल्म की को-एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ शेयर किए गए एक इमोशनल पल के बारे में भी बताया है. अभिनेता ने खुलासा किया कि वह रो पड़ी थी और उन्होंने यह कहकर उसे सांत्वना दी थी, “मैंने कहा, ‘क्या आप मजाक कर रहे हैं? आप क्यों रो रहे हैं? वह बोली, ‘अपने लगभग सात साल के करियर में, मैंने इस फिल्म के लिए पांच साल तक शूटिंग की है, यह (सेट) एक घर की तरह है.’ मैंने कहा, ‘हम तुम्हें याद करेंगे, और वह जीवन चलता रहेगा.”