Pushpa 2 के प्रीमियर के दौरान मची थी भगदड़, मौके पर मां की हुई थी मौत, बेटे ने भी तोड़ा दम …
एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2: The Rule) देखने आए तेलंगाना के हैदराबाद में थिएटर के बाहर भगदड़ मच गया है. भगदड़ में मां-बेटा बेहोश हो गए. इससे एक महिला की मौत हो गई है. साथ ही उनका 9 साल का बेटा घायल हो गया था, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई है. महिला का नाम रेवती है. थिएटर में दर्शकों की संख्या तय सीमा से ज्यादा होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है.
इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि थिएटर में पुष्पा 2 का प्रीमियर शो था. तय सीमा से ज्यादा लोगों के पार होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भगदड़ मच गई. इस घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. थिएटर में करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात थे.
आगरा स्टेशन पर मची थी भगदड़
पिछले महीने उत्तर प्रदेश के आगरा स्टेशन पर भगदड़ मची थी. हादसा उस समय हुआ जब टीटी निरीक्षण के लिए कोच में चढ़ा. उसे देखते ही भगदड़ मच गई. कुछ यात्रियों ने चेन खींच दी. ट्रेन में कई ऐसे यात्री थे, जो जनरल टिकट लेकर रिजर्व कोच में यात्रा कर रहे थे. यात्रियों के उतरते ही टीटी और आरपीएफ ने उन्हें पकड़ लिया और सभी पर जुर्माना लगा दिया.
विदेश की बात करें तो हाल ही में गिनी में एक फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 56 लोगों की मौत हो गई. प्रशंसकों के बीच झड़प के बाद दक्षिणी गिनी के एक फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मच गई.