मनोरंजन

अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं Preeti Jhangiani, कहा- मैंने कई शो रिजेक्ट किए, लेकिन …

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक या दो हिट के बाद गायब हो गए हैं. इन्हीं में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म ‘मोहब्बतें’ (Mohabbatein) में नजर आईं एक्ट्रेस प्रीति झांगियानी (Preeti Jhangiani) भी हैं. मनोरंजन जगत से प्रीति लंबे समय से गायब हैं, कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद अब वह कहीं नजर नहीं आतीं हैं. वहीं, अब पांच साल के लंबे ब्रेक के बाद वो अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही है. ओटीटी पर उनका शो ‘कफस’ आने के लिए बिल्कुल तैयार है.

इन दिनों प्रीति झांगियानी (Preeti Jhangiani) अपने पति परवीन डबास (Parvin Dabas) के साथ एक आर्म रेसलिंग लीग में व्यस्त हैं. इसे लेकर प्रीति झांगियानी (Preeti Jhangiani) ने कहा, मैं एक्टिंग की दुनिया से दूर नहीं रहना चाहती थी. मेरी अपनी कंपनी है जिसके तहत मैं फिल्में बनाती हूं और खेल आयोजनों की मेजबानी करती हूं.

अच्छे मौके की तलाश में है प्रीति

प्रीति झांगियानी (Preeti Jhangiani) ने आगे कहा, मुझे फ्रंट कैमरा पर काम करना पसंद है और मैं कुछ अच्छे अवसरों की तलाश में हूं. मेरा मानना ​​है कि एक अभिनेता के गुण हमेशा अभिनेता में ही रहते हैं. प्रीति झांगियानी (Preeti Jhangiani) की साल 2000 में आई फिल्म ‘मोहब्बतें’ (Mohabbatein) ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. इसके बाद वह आवारा पागल दीवाना, एलओसी कारगिल और चांद के पार चलो में भी नजर आईं थी.

फिल्मों में काम करने को लेकर प्रीति झांगियानी (Preeti Jhangiani) ने कहा कि उन्होंने कई फिल्में साइन की हैं, लेकिन वे सभी किसी न किसी वजह से बंद हो गईं या रद्द हो गईं. ये उनके लिए बहुत दुखद था. ‘मोहब्बतें’ के बाद उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था.

प्रीति झांगिया की फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति झांगियानी (Preeti Jhangiani) आन, ना तुम जानो ना हम, अनर्थ, बाज- ए बर्ड इन डेंजर, वाह! वह तेरा क्या कहना, सौदा, चाहत एक नशा, सही धंधे गलत बंदे, जाने होगा क्या जैसी कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन ये सभी फिल्में फ्लॉप रहीं.

Leave Your Comment

Click to reload image