मनोरंजन

IMDB Web Series 2024: इन 10 वेब सीरीज ने 2024 में किया टॉप, लिस्ट में शामिल ओटीटी के ये शानदार थ्रिलर

नई दिल्ली। Top 10 IMDB Web Series 2024: साल 2024 जितना बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहा है, उतना ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर वेब सीरीज और शो की रिलीज को लेकर खबरों में रहा।

कुछ घंटे पहले गूगल की तरफ से साल की मोस्ट सर्च मूवीज और सीरीज की लिस्ट जारी की गई है और अब इंटरनेट मूवीज डेटाबेस यानी आईएमडीबी की ओर से 2024 की टॉप-10 वेब सीरीज का एलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि आईएमडीबी के अनुसार इस साल किन वेब सीरीज और शो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

आईएमडीबी की टॉप-10 वेब सीरीज 2024

सिनेमाघरों के तरह अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से एक बढ़कर वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। जिनमें सस्पेंस थ्रिलर सहित कई जॉनर की सीरीज शामिल रहीं। इस वेब सीरीज ने ऑडियंस और क्रिटिक्स को काफी प्रभावित किया, जिसको बदौलत आईएमडीबी की तरफ से इन्हें 2024 की टॉप-10 वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल किया गया है, जिनके नाम इस प्रकार हैं।

वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म

1- हीरामंडी नेटफ्लिक्स

2- मिर्जापुर 3 प्राइम वीडियो

3- पंचायत 3 प्राइम वीडियो

4- ग्यारह ग्यारह जी5

5- सिटाडेल: हनी बनी


प्राइम वीडियो

6- मामला लीगल है नेटफ्लिक्स

7- ताजा खबर 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार

8- मर्डर इन माहिम जियो सिनेमा

9- शेखर होम जियो सिनेमा

10- द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स

तो इस तरह ये इस साल की वो 10 सीरीज हैं, जिन्होंने आईएमडीबी पर टॉप किया है। इससे ये अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है कि थिएटर्स के अलावा ओटीटी भी फैंस एंटरटेनमेंट का एक अहम जरिया बन गया है।

वेब सीरीज हीरामंडी ने किया टॉप

निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस साल वेब सीरीज हीरामंडी- द डायमंड बाजार (Heeramandi) के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखा।

सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी और ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियों से सजी इस वेब सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। सीरीज की कहानी और भव्य सेट काफी चर्चा में रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image