मनोरंजन

अदालत की अवमानना : आज भी कोर्ट में पेश नहीं हुईं भाजपा सांसद कंगना रनौत, न्यायालय ने दिया ये सख्त आदेश

बुलंदशहर एमपी/एमएलए कोर्ट में गुरुवार को बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज वाद में सुनवाई हुई. जिसमें पिछली बार की तरह इस बार भी कंगना न्यायालय में पेश नहीं हुईं. ना ही उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए कोई अधिवक्ता भेजा. इसे लेकर वादी ने कहा कि सांसद कोर्ट की अवमानना कर रहीं हैं. हालांकि कोर्ट ने 24 दिसंबर की अगली तारीख देते कंगना को पेश होने के लिए सख्त आदेश दिया है.

बता दें कि कंगना रनौत ने 26 अगस्त 2024 को टीवी चैनलों पर दिए साक्षात्कार में किसानों पर अभद्र टिप्पणी की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि किसान आंदोलन के समय रेप-मर्डर हुए, बिल वापसी न होती तो प्लानिंग लंबी थी. कंगना के इस बयान पर खूब बवाल मचा और अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने उनके खिलाफ देशद्रोह और राष्ट्र अपमान की धाराओं में वाद दायर किया.
 
गौरतलब है कि इस मामले में 19 नवंबर को कंगना के दिल्ली स्थित आवास और 22 नवंबर को कुल्लू मनाली वाले पते पर नोटिस भेजा गया था. बीते 28 नवंबर को भी उन्हें आगरा न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखना था लेकिन उस दिन भी न तो भाजपा सांसद कंगना आईं और ना ही अपना पक्ष रखने के लिए अपने वकील को भेजा. जिसके बाद 12 दिसंबर की अगली तारीख दी गई थी. लेकिन आज भी कंगना अदालत में पेश नहीं हुई.

Leave Your Comment

Click to reload image