राम और रावण में क्या फर्क है?, Varun Dhawan ने अमित शाह से पूछा बड़ा सवाल, जवाब से गदगद हुए Baby John
नई दिल्ली। आगामी फिल्म बेबी जॉन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे वरुण धवन (Varun Dhawan) हाल ही में होम मिनिस्टर अमित शाह से मिले और उनसे रामायण से जुड़ा सवाल किया। वरुण धवन ने अमित शाह से पूछा कि राम और रावण में क्या अंतर है। अमित शाह के जवाब ने वरुण धवन को बहुत इंप्रेस किया।
दरअसल, वरुण धवन आजतक एजेंडा में अमित शाह से मिले। होम मिनिस्टर ने वरुण धवन की बतौर एक्टर तारीफ की। इसके बाद बेबी जॉन एक्टर ने अमित शाह से एक सवाल पूछा जिसे सुनकर उन्हें अमित शाह को देश का हनुमान बता दिया।
राम और रावण में अंतर
वरुण धवन ने कहा, "आज ही मैंने कहा था कि अगर मुझे अमित शाह जी से प्रश्न पूछने का मौका मिलेगा तो मैं पूछना चाहूंगा। आपने काफी कुछ कहा, जिससे मैं बहुत प्रभावित हुआ। मुझे एक प्रश्न पूछना था आपसे कि भगवान राम और रावण में सबसे बड़ा अंतर क्या था?"
अमित शाह ने बताया फर्क
अमित शाह ने जवाब दिया, "कुछ लोगों के लिए खुद का इंटरेस्ट धर्म से डिसाइड होता है, धर्म का मतलब ड्यूटी से कि मुझे यह करना चाहिए या नहीं और कुछ के लिए धर्म खुद के इंटरेस्ट के लिए डिसाइड होता है। यह फर्क है राम और रावण में। राम धर्म की व्याख्या के अनुसार जीवन जीते थे और रावण ने धर्म को अपनी व्याख्या के अनुसार बदलने की कोशिश की।"
अहंकार पर वरुण धवन का सवाल
वरुण धवन ने आगे अमित शाह से अहंकार को लेकर बात की और इसके आधार पर राम और रावण के बीच अंतर बताया।। उन्होंने कहा, "रावण था, उसे ज्ञान का अहंकार था और भगवान राम को अहंकार का ज्ञान था।" इसके बद अभिनेता ने अमित शाह को देश का हनुमान बताया।
कब रिलीज हो रही वरुण धवन की बेबी जॉन?
थेरी फिल्म का हिंदी रीमेक बेबी जॉन एक्शन से भरपूर बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्माण एटली ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं। फिल्म में कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन कलीस ने किया है। यह फिल्म इसी साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।