साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) इन दिनों अपनी शादी और अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ (Baby John) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड एंथनी थैटिल (Antony Thattil) के साथ गोवा में सात फेरे ले लिया है. अपना शादी के कुछ दिनों बाद अब कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) पहली बार अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए नजर आईं हैं.
फिल्म की प्रमोशन के दौरान कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) के मंगलसुत्र ने सभी का ध्यान खींच लिया. फैंस एक्ट्रेस के इस अंदाज और लुक की खूब तारीफें कर रहे हैं. प्रमोशन इवेंट में एक्ट्रेस ने रेड कलर का वेस्टर्न आउटफिट पहन रखा था. इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और वो हल्के मेकअप में नजर आ रही थीं. उनके गले में एक पीले रंग का धागा नजर आ रहे हैं, जो उनका मंगलसूत्र है, जो सबसे ज्याया ध्यान खींच रहा था.
कीर्ति ने मंगलसूत्र ने खींचा ध्यान
बता दें कि कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने प्रमोशनल इवेंट्स में पारंपरिक थाली (तमिल में मंगलसूत्र) पहना हुआ है. इस दौरान वे वरुण धवन और वामिका गब्बी के साथ कैमरा को पोज देती भी नजर आ रही हैं. उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. ये पहली बार है जब कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) किसी बॉलीवुड एक्टर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. उनकी ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी. इसका निर्देशन कलीस ने किया है और इसे एटली ने प्रोड्यूस किया है.
कीर्ति सुरेश की पर्सनल लाइफ
वहीं, अगर कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो उन्होंने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड एंथनी थैटिल से गोवा में शादी की. दोनों ने पिछले 15 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद दोनों ने एक छोटे से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘#ForTheLoveOfNyke’. फैंस और दोस्तों ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाया था. राशी खन्ना और हंसिका मोटवानी जैसे सितारों ने भी उन्हें शादी की बधाई दी थी.