करण जौहर ब्लैक सूट के साथ लेडीज पर्स कैरी करते आए नजर, कहा- ‘फैशन का कोई जेंडर नहीं होता’
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक बार फिर अपने फैशन सेंस से सबको चौंका दिया है. बीती रात वे NMACC आर्ट्स कैफे के प्रीव्यू नाइट में पहुंचे, जहां उनके स्टाइलिश लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा. इस इवेंट में करण ने ब्लैक ब्लेजर और पैंट पहने थे, जिसके साथ उन्होंने एक ग्रीन कलर का लेडीज पर्स कैरी किया हुआ था. उनके इस लुक को देखकर हर कोई चौंक गया था.
करण जौहर की इन तस्वीरों पर उनके फैंस ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, “अब हम एक निर्देशक से एक मॉडल बनने की काबिलियत देखते हैं,” जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “नॉलेज ही पावर है.” वहीं, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने भी करण की तस्वीरों पर हार्ट इमोजी के साथ उन्हें कॉम्प्लिमेंट किया है.