नई दिल्ली। Viduthalai 2 Day 2 Collection: मौजूदा समय में फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धूम मचा रही है। लेकिन अब इस मूवी को टक्कर देने के लिए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की मूवी विदुथलई पार्ट 2 आ गई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इस मूवी को शानदार शुरुआत मिली है।
रिलीज के पहले दो दिन में विदुथलई 2 ने कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया है। इस बीच विदुथलई 2 की रिलीज के दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि शनिवार को विजय की मूवी ने कितना कारोबार किया है।
बॉक्स ऑफिस पर विदुथलई 2 की धमाकेदार एंट्री
20 दिसंबर को विदुथलई को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। तब से फिल्म फैंस की पहली पसंद बन हुई है और हर रोज कमाई के मामले में गर्दा उड़ा रही है। अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 की आंधी में विजय सेतुपति की इस क्राइम थ्रिलर मूवी ने अपनी पक्की दावेदारी पेश की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर रिलीज के दूसरे दिन विदुथलई 2 ने करीब 8 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
जोकि सिर्फ तमिल और तेलुगु भाषा को मिलाकर है। गौर करने वाली बात ये है कि यह एक तमिल भाषा की फिल्म है और सिर्फ दो भाषाओं में जिस तरह से इसने कमाई की है वो हैरान करने वाली है। निर्देशक वेत्रीमारन ने इस मूवी का डायरेक्शन किया है। जबकि विजय सेतुपति के अलावा सूरी, किशोर और मंजू वॉरियर जैसे कलाकारों ने फिल्म में अहम भूमिका को अदा किया।
विदुथलई 2 का कलेक्शन ग्राफ
दिन कलेक्शन
पहला दिन 7.5 करोड़
दूसरा दिन 8 करोड़
कुल 15.50 करोड़
पिछले साल आया था पहला पार्ट
विदुथलई एक सीक्वल मूवी है, जिसका पहला पार्ट पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। पीरियड क्राइम थ्रिलर मूवी के तौर पर इसे फैंस और क्रिटिक्स ने काफी सराहा था। पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद अब इसका पार्ट 2 आया है और ऑडियंस की पहली पसंद बन गया है।
गौर करने वाली बात ये है कि विदुथलई 2 को हिंदी भाषा में अभी रिलीज नहीं किया गया है। इसके बावजूद इसका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी प्रभावित करने वाला रहा है। अनुमान पूरा है कि रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 10 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।