Bigg Boss 18 : लव टेस्ट में Avinash Mishra ने Eisha की जगह लिया Chum Darang का नाम, Karan और सभी घरवाले रह गए शॉक्ड …
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में पिछले हफ्ते ही मेकर्स ने गेम पूरा पलट कर रख दिया है. घर से बैक टू बैक तीन लोगों को बेघर हो गए हैं. वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों से मजेदार टास्क कराकर माहौल को लाइट कर दिया है. सलमान ने लव टेस्ट कराने के लिए ‘ब्लाइंड गेम’ का टास्क कराया है. वहीं, इस टास्क में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने कुछ ऐसा किया है, जिससे सभी घरवाले को चौंक गए थे.
सलमान खान ने घर में कराया लव टेस्ट
वीकेंड के वार में दौरान सलमान खान (Salman Khan) ने एक लव टेस्ट करवाया. होस्ट ने ब्लाइंड गेम के जरिए अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से ईशा सिंह (Eisha Singh) को पहचानने को कहा. घर की सभी लड़कियों को लाइन में खड़ा करवाकर उन्होंने अविनाश की आंखों पर पट्टी बांधवाई जिसके बाद अविनाश ने एक-एक कर सभी के हाथ छूते हुए तुरंत ईशा सिंह (Eisha Singh) को तुरंत पहचान लिया. इससे सलमान भी हैरान रह गए.
चुम दरांग का नाम सुनकर लगा शॉक्ड
वहीं, इस टास्क में ही जब ईशा सिंह (Eisha Singh) ब्लाइंडफोल्ड होकर लड़कियों को पहचान रहे थे, तो उन्होंने चुम दरांग (Chum Darang) का हाथ छूते ही करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) से कहा, “ये तो आपकी वाली है.” ये सुनकर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के साथ घर के सभी घरवाले हैरान हो गए. सलमान ने भी अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के जवाब का मजाक बनाते हुए कहा, “सरप्राइजिंग ये था कि तुम उसे कैसे पहचान गए.” इसके बाद करण और चुम अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे थे.
क्या वाकई दोस्ती से आगे है रिश्ता?
बता दें कि शो की शुरुआत से ही अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग रहा है. इस टास्क से दोनों के रिश्ते को काफी स्ट्रॉन्ग दिखाया. लेकिन चुम दरांग का नाम आने के बाद घर में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं.