मनोरंजन

11 साल बाद आ रही Yeh Jawaani Hai Deewani 2? मेकर्स के पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस, कबीर-नैना के लिए एक्साइटेड फैंस

नई दिल्ली। 'वक्त रुकता नहीं बीत जाता है और हम खर्च हो जाते हैं...', इस डायलॉग की तरह ये जवानी है दीवानी को भी कब 11 साल बीत गए, पता ही नहीं चला। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani) 2013 की सुपरहिट फिल्म थी जो हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म इन ऑवरसीज में 48वें नंबर पर है। 

 

ये जवानी है दीवानी की कहानी और किरदारों ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। प्यार, सपने और दोस्ती की गहराइयों की खोज करती यह फिल्म क्लासिक कल्ट में गिनी जाती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को भी खूब सराहा गया था। आज 11 साल बाद मेकर्स ने इस फिल्म से जुड़ा एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर फैंस की यादों को ताजा कर दिया और कई सवाल मन में उमड़ पड़े।

 

बन रहा ये जवानी है दीवानी का सीक्वल?

दरअसल, 23 दिसंबर को धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जवानी है दीवानी से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। फिल्म के एक सीन से ली गई फोटो में कबीर (रणबीर कपूर), नैना (दीपिका पादुकोण), अदिति (कल्कि कोचलिन) और अविनाश (आदित्य रॉय कपूर) पहाड़ की ऊंचाइयों पर खड़े होकर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "हमें इनसे प्यार हो जाएगा... फिर से। जुड़े रहें।"

फैंस के मन में खड़े हुए सवाल

धर्मा प्रोडक्शन के इस पोस्ट के बाद फैंस खुश और एक्साइटेड होने के साथ-साथ सवाल भी कर रहे हैं कि क्या फिल्म का सीक्वल आ रहा है या यह फिल्म दोबारा रिलीज हो रही है। एक यूजर ने लिखा, "री-रिलीज हो रही है।" एक ने लिखा, "क्या यह वही है जो मैं सोच रहा हूं।" एक ने कहा, "क्या यह YJHD 2 है या री-रिलीज हो रही?" एक और ने पूछा, "पार्ट 2 बन रही?" पोस्ट का कमेंट बॉक्स फैंस के इन्हीं सवालों से भर गया है।

बात करें फिल्म की कास्ट की तो अयान मुखर्जी निर्देशित ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोचलिन, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल रॉय कपूर, फारूक शेख और तन्वी आजमी ने अहम भूमिका निभाई थी। 

 

Leave Your Comment

Click to reload image