मनोरंजन

Sikandar से इस दिन आउट Salman Khan का लुक, वरुण धवन अनजाने में कर बैठे खुलासा

नई दिल्ली। सलमान खान साल 2025 में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर के जरिए लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं। भाईजान हर साल ईद के मौके पर मूवी लेकर आते हैं। अगले साल भी वह ईद के मौके पर फैंस के लिए सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। इन दिनों एक्टर बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) होस्ट कर रहे हैं और यह शो ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। इस बीच अपडेट सामने आ गया है कि फिल्म से उनका फर्स्ट लुक कब सामने आएगा।

 

बॉलीवुड में सलमान, शाह रुख और आमिर खान कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। अगले साल सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर रिलीज हो रही है।  इस मूवी से उनका फर्स्ट लुक अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, वरुण धवन ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए सिकंदर मूवी से जुड़ा बड़ा अपडेट शेयर कर दिया है।

 

सिकंदर से इस दिन आउट होगा सलमान का लुक

बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड में वरुण धवन, कृति सुरेश और वामिका गब्बी 'बेबी जॉन' का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान फिल्म की कास्ट ने कंटेस्टेंट्स और सलमान के साथ खूब मस्ती की। वरुण ने बिग बॉस के होस्ट से बात करते हुए घोषणा कर दी कि उनकी फिल्म का फर्स्ट लुक एक खास दिन जारी किया जाएगा। 27 दिसंबर को सलमान खान हर साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर फिल्म से सलमान का लुक शेयर किया जाएगा।

बेबी जॉन के एक्टर वरुण ने बिग बॉस की स्टेज से कहा कि 'सिकंदर मूवी का फर्स्ट लुक, जो भाई की अगली फिल्म है, उनके बर्थडे पर आएगा। वरुण ने साजिद नडियावाला के साथ उनके कमबैक पर भी सवाल किया। एक्टर ने पूछा कि 'आप नाडियावाला के साथ 10 साल बाद वापिस आ रहे हैं। इसमें इतना ज्यादा समय कैसे लग गया।'

 

सलमान ने जवाब दिया कि 'किक 2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था, जो अभी आएगी। इस बीच सिकंदर की कहानी मुझे काफी अच्छी लगी। साजिद की फिल्मों से जुड़ी जानकारी काफी ज्यादा अच्छी है, जो उनकी मूवीज में बखूबी ढंग से देखने को मिलती है।'

Leave Your Comment

Click to reload image