एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा (Anupamaa) इन दिनों खबरों में बना है. शो में लीप आने के बाद से कई ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो की कास्ट बदलने के बाद नई कास्ट के साथ रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी नजर आ रही हैं. शो में एक्ट्रेस अलीशा परवीन (Alisha Parveen) लीड रोल निभा रही थीं. हालांकि, अब मेकर्स ने उन्हें अचानक से शो से बाहर कर दिया है. एक्ट्रेस ने खुद इसके बारे में जानकारी दी थी. अब उनके शो में को-एक्टर रहे शिवम खजूरिया (Shivam Khajuria) ने भी इस पर रिएक्ट किया है.
इस खबर पर शिवम खजूरिया (Shivam Khajuria) ने बताया कि अलीशा परवीन (Alisha Parveen) के शो से बाहर निकाले जाने की खबर से शॉक्ड में हैं, इसीलिए उन्होंने शो के डायरेक्टर की बर्थडे पार्टी भी अटेंड नहीं किया है. मीडिया से बातचीत में शिवम खजूरिया (Shivam Khajuria) ने कहा- ‘मैंने अलीशा को इसके बारे में जानने के लिए कॉल किया लेकिन उन्होंने ज्यादा बात नहीं की. वो सदमे में हैं. मैं उन्हें ज्यादा सवाल करके परेशान नहीं करना चाहता हूं.’
शिवम खजूरिया (Shivam Khajuria) ने कहा बताया कि अलीशा परवीन (Alisha Parveen) की एग्जिट की खबर से वो खुद भी सदमे में हैं. जैसे ही शिवम को पता चला तो उन्होंने तुरंत अलीशा को कॉल किया था. शिवम ने कहा- ‘अलीशा बहुत अच्छी लड़की है. मेरा उसके साथ बहुत अच्छा दोस्ती का बॉन्ड है.’
शो में नजर आएंगी अद्रिजा रॉय
वहीं, अब खबर हैं कि अनुपमा (Anupamaa) के लिए अलीशा परवीन (Alisha Parveen) की जगह राही के रोल के लिए अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) को लाया गया है. शो में अद्रिजा शिवम के अपोजिट रोल में होंगी. क्या शिवम ने उनके साथ काम शुरू कर दिया है. इस सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे आईडिया नहीं है कि मेरा नया को-स्टार कौन होगा. जब मैं सेट पर पहुंच जाऊंगा तो मुझे इसके बारे में पता चल जाएगा.