मनोरंजन

Celebrity MasterChef: फराह खान बजाएंगी सबकी सीटी!

मुंबई: इस नए साल (New Year 2025), सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (Sony Entertainment Television) पर एक शानदार कुकिंग शो के लिए तैयार हो जाइए. इस बार मास्टरशेफ इंडिया एक नए और अनोखे फॉर्मेट में लौट रहा है, जिसे नाम दिया गया है “सेलिब्रिटी मास्टरशेफ – (Celebrity MasterChef) अब उन सबकी सीटी बजेगी”.

इस शो की मेज़बानी करेंगी अल्टीमेट फूडी और एंटरटेनर फराह खान, जो अपनी मज़ेदार वन-लाइनर्स और सटीक प्रतिक्रियाओं के लिए मशहूर हैं. फराह शो में सेलेब्रिटीज़ के बनाए गए व्यंजनों की समीक्षा करेंगी, और उनके तीखे कमेंट्स (Sharp Comments) हर किसी को सचेत रखेंगे.

Celebrity MasterChef को लेकर फराह खान ने कहा, कि “खाना हमेशा से मेरा जुनून रहा है. नए व्यंजनों के साथ प्रयोग करना और उन्हें अपने ट्विस्ट के साथ परोसना मुझे बेहद पसंद है. मैंने अपने डिजिटल कुकिंग चैनल के जरिए खाना बनाने के अपने प्यार को साझा किया है. जब मुझे ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ की मेज़बानी के लिए कहा गया, तो मैंने तुरंत हामी भर दी. इस शो में हमारे साथ शेफ जजेस रणवीर बरार और विकास खन्ना होंगे, जिनसे मुझे काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा. इस सीज़न में सेलेब्रिटी प्रतियोगियों की लिस्ट भी काफी रोमांचक है, और मैं मास्टरशेफ किचन में जोश बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. सीधी और सच्ची प्रतिक्रियाएं देने के लिए तैयार रहें, क्योंकि यहां ‘सीटी फराह बजाएगी!’”
 

Leave Your Comment

Click to reload image