मनोरंजन

Bigg Boss 18: ये ही बनेगा बिग बॉस का विनर! Vivian- Karanveer से कई गुना ज्यादा मिले इस कंटेस्टेंट को Votes

नई दिल्ली। बिग बॉस 18 धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो अपने 11वें हफ्ते में पहुंच चुका है और टोटल कंटेस्टेंट भी 11 बचे हुए हैं। दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathi), यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज के एलिमिनेशन के बाद अब हाल ही में घर में कंटेस्टेंट के बीच एक बार फिर से समीकरण बदल रहे हैं। करणवीर मेहरा और रजत दलाल बीते दिन अविनाश मिश्रा के गेम को डीकोड करते हुए दिखाई दिए। उनका मानना है कि अविनाश किसी भी हाल ही में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को आगे आने नहीं दे रहा। 

 इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में भी घरवालों के निशाने पर सबसे ज्यादा अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह और विवियन डीसेना ही रहे। बाहर से आने वाले गेस्ट जहां करणवीर मेहरा की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विवियन को लेकर घरवालों को लग रहा है कि वह सिर्फ अपने नाम की वजह से गेम में आगे बढ़ रहे हैं। घरवाले जो भी अनुमान लगा लें, लेकिन ऑडियंस को इन दोनों में से ही कोई भी पोटेनशियल विनर नहीं लगता है। वोटों के आधार पर तो कोई और ही सबसे आगे चल रहा है। 

 इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट्स

बिग बॉस 18 में इस वक्त सभी अपने गेम को स्ट्रांग करने और ज्यादा से ज्यादा दिखने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगा रहे हैं। कोई लव एंगल चला रहा है, तो कोई ट्राएंगल। हालांकि, इन सबके बीच ऑडियंस ने डिसाइड कर लिया है कि उनके मुताबिक, इस सीजन में कौन सा कंटेस्टेंट है जिसके हाथ में वह ट्रॉफी देखना चाहते हैं। 

बिग बॉस की सभी अपडेट देने वाले एक पेज ने अपने एक्स अकाउंट पर पोल शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों को चार ऑप्शन देकर उनसे पूछा कि उनके अनुसार कौन इस सीजन का विनर होगा। लिस्ट में जिन चार कंटेस्टेंट के नाम थे, उसमें करणवीर मेहरा, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना का नाम था। उस पोल के मुताबिक, 50 पर्सेंट से ज्यादा ऑडियंस चाहती है कि इस सीजन का विनर रजत दलाल बने। 

विनर बनने की वोटिंग लिस्ट में कौन सबसे पीछे? 

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर करणवीर मेहरा हैं और 27% लोग चाहते हैं कि वह विनर बने। इसके बाद 17 परसेंट लोग विवियन डीसेना और महज 4 पर्सेंट लोग चाहते हैं कि अविनाश मिश्रा इस सीजन की ट्रॉफी लेकर जाए। 

इस हफ्ते जो घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उसमें ईशा सिंह, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, कशिश कपूर, रजत दलाल , सारा आरफीन का नाम शामिल है। इस हफ्ते जिस कंटेस्टेंट के जाने के सबसे ज्यादा चांसेस हैं उसमें कशिश कपूर और सारा का नाम शामिल है।

Leave Your Comment

Click to reload image