मनोरंजन

Squid Game 2 में मौत के नए खेल के लिए हो जाएं तैयार, जानें कहां और कब से स्ट्रीम होगा थ्रिलर ड्रामा?

नई दिल्ली। Squid Game 2 Where and When To Watch: नेटफ्लिक्स पर साल 2021 में एक वेब सीरीज रिलीज ने दस्तक दी थी जिसका नाम 'स्क्विड गेम' है। शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था जिसके बाद ये नेटफ्लिक्स की सुपरहिट और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई थी। अब इस सक्सेसफुल सीरीज का दूसरा सीजन भी आने वाला है। ऐसे में फैंस की धड़कने काफी तेज हो गई हैं, ये शो का क्रेज ही है जिसके कारण लोग इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप ये सर्वाइवल ड्रामा कहां और कब से देख सकते हैं।

कब और कहां देखें स्क्विड गेम 2?
सर्वाइवल ड्रामा सीरीज के दूसरे सीजन फैंस काफी लंबे वक्त से कर रहे हैं और अब उनका इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। ये सीरीज क्रिसमस वीक यानी 26 दिसंबर को रिलीज की जाने वाली है। सीरीज की स्ट्रीमिंग की बात करें तो ये आधी रात 3 बजे से होगी और सभी 7 एपिसोड एक साथ जारी किए जाएंगे।
 
इसका मतलब है फैंस बिना किसी रुकावट या इंतजार के शो का मजा उठा सकते हैं। दर्शक ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर मंथली या ईयरली सब्सक्रिप्शन के साथ ही देख सकते हैं। इस सीजन के साथ सीरीज और ज्यादा रोमांचक और नए ड्रामा के साथ नए मोड़ लेकर आ रही है।
 
सुपरहिट रहा था पहला सीजन
स्क्विड गेम का पहला सीजन की बात की जाए तो ये काफी मजेदार और खतरनाक रहा था। हर गेम आउट होने वाले सदस्यों की मौत से लेकर पैसों की टोकरी के भरने तक ये दर्शकों को शो से बांधे रखने का काम करती है। इसकी यूनिक कहानी ने देश से लेकर विदेश तक में अपना जलवा दिखाया था। मौजूदा समय में ये कई लोगों का फेवरेट शो है। दर्शकों को इस शो का कॉन्सेप्ट काफी नया लगा था जिस पर शायद ही आज तक कोई फिल्म या सीरीज बनाई गई है।
 
स्क्विड गेम सीजन 2 के बारे में...
दूसरे सीजन में ली जंग-जे एक बार फिर सेओंग गि-हुन के किरदार में वापसी करने वाले हैं। खिलाड़ी संख्या 456 का मकसद इस बार इस खतरनाक गेम को हमेशा के लिए खत्म करना होगा। इसके लिए वो एक बार फिर रेड और ग्रीन लाइट जैसी कई नई चुनौतियों को टक्कर देने वाला है।

इसके अलावा, वो फ्रंट मैन (गोंग यू) के खिलाफ एक नई लड़ाई लड़ने जा रहे हैं, जो स्क्विड गेम का मास्टरमाइंड बताया जाता है। अब देखना है गि-हुन इस गेम को खत्म कर पाने में कामयाब होता है या इसमें उलझ कर रहा जाता है। इस बार शो में कई नए किरदार भी शामिल किए गए हैं जो इसे देखने का मजा दुगना करने वाले हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image