शादीशुदा महिलाओं को Malaika Arora ने दी खास सलाह, कहा- ‘बैंक अकाउंट को बचाकर रखें’ …
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से ब्रेकअप के बाद से लगातार वो चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं, अब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने शादीशुदा महिलाओं या शादी की प्लानिंग बना रही लड़कियों को एक स्पेशल एडवाइस दी है.
शादीशुदा औरतों को मलाइका की सलाह
हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से सवाल पूछा गया कि वो शादीशुदा महिलाओं को क्या सलाह देना चाहेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने कहा- ‘इंडिपेंडेंट रहो. जो तेरा है वो तेरा है, जो मेरा है वो मेरा है. मेरा मतलब है, जब आप शादी करते हैं या आप किसी के साथ होते हैं. तो आप ऐसे हालात बनाने की कोशिश करते हैं, जिसमें आप सब कुछ एक करना चाहते हैं. मगर मुझे लगता है कि आपकी अपनी पहचान होना बहुत जरूरी है.’
बैंक अकाउंट पर क्या बोलीं मलाइका
इस इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि आप दोनों साथ मिलकर काम कर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी पूरी पहचान छोड़ दें और किसी और की पहचान अपना लें. वैसे भी आप किसी और का सरनेम अपना रहे हैं, है न? इसलिए मेरा मानना है कि कम से कम आप अपने बैंक अकाउंट को तो बचाकर रख सकते हैं.’
अर्जुन-मलाइका हुए अलग
बता दें कि अरबाज खान (Arbaaz Khan) से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लंबे समय तक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में थीं. लेकिन इसी साल दीवाली पर अपनी फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने ऐलान किया था कि वो सिंगल है. ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने मुंबई में अपना नया रेस्टोरेंट खोला है, जिसे वो अपने बेटे के साथ चला रही हैं.