एक समय में पूरी रात बैठकर दारू पीते रहते थे Aamir Khan, खुद किया बड़ा खुलासा …
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) को एक हिट फिल्म दिए काफी समय हो गया है. वो बहुत कम मौकों पर अपनी जिंदगी से जुड़े राज खोलते हैं. हाल ही में अब एक्टर ने यूट्यूब चैनल से बात करते हुए अपनी सबरे बुरी आदतों के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आ गया था कि वो पूरी रात बस दारू बैठकर पीते रहते थे.
दारू की लग गई थी बुरी लत
एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए आमिर खान (Aamir Khan) ने कहा- ‘मैं अब शराब पीना छोड़ चुका हूं, लेकिन अभी भी सिगरेट पीता हूं. एक वक्त ऐसा आ गया था कि मैं रात भर बैठकर शराब पीता था. ये कुछ लोगों की हैबिट होती है और मेरी भी थी. लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि जो मैं कर रहा हूं वो ठीक नहीं है. लेकिन अपने आपको रोक नहीं पा रहा था.’
इस आदत से हूं परेशान
इस कैडिंग चैट में आमिर खान (Aamir Khan) के साथ नाना पाटेकर (Nana Patekar) भी मौजूद थे. इस दौरान आमिर खान (Aamir Khan) ने कहा- ‘मैं फिल्मों की शूटिंग में हमेशा वक्त पर पहुंचता हूं. तो मैं फिल्मों और काम को लेकर बिल्कुल अनुशासित हूं. लेकिन लाइफ में कुछ चीजों को लेकर इनडिसिप्लिन हूं.’
आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर
बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) को आखिरी बार स्क्रीन पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था. ये फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर (Kareena Kapoor) और मोना सिंह (Mona Singh) थीं. इसका निर्देशन अद्वैत चन्दन ने किया था. फिल्म से आमिर को काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म फ्लॉप रही.