मनोरंजन

16 साल बाद ऑस्कर पहुंचा Aishwarya Rai का जोधा अकबर में पहना हुआ लहंगा, अब पूरी दुनिया देखेगी ये शानदार मास्टरपीस …

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने 27 साल पहले अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, जिनमें कई फिल्मों आइकोनिक रहीं. उसमें एक साल 2008 में आई ‘जोधा अकबर’ भी थी, इस फिल्म में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की जोड़ी दिखाई दी थी. वहीं, अब 16 साल बाद इस फिल्म में एक्ट्रेस ने जो लहंगा पहना था, वो ऑस्कर पहुंच गया है.

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई फिल्म ‘जोधा अकबर’ में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने एक से बढ़कर एक लहंगे और ज्वेलरी पहनी थी. वो अब ऑस्कर में पहुंच गया है. ‘जोधा अकबर’ में एक्ट्रेस ने शादी के एक सीन में जो खूबसूरत लहंगा पहना था, उसे मशहूर डिजाइनर नीता लुल्ला (Neeta Lulla) ने डिजाइन किया था. ये लहंगा एक शानदार मास्टरपीस है, जिसको अब पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा.

ऑस्कर पहुंचा ऐश्वर्या राय का लहंगा

वहीं, अब इस लहंगे को ऑस्कर म्यूजियम ने अपनी आने वाली प्रदर्शनी में शामिल करने के लिए डिस्प्ले में रखा है. इस लहंगे की खासियत इसकी बारीक जरदोजी कढ़ाई है, जो पुराने समय की पारंपरिक कला को दिखाती है. ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने जो भारी हार पहना था, उस पर नीले रंग का मोर बना है, जिसमें कुंदन का सुंदर काम किया गया है. ये डिजाइन न सिर्फ शानदार है, बल्कि देखने में भी बेहद आकर्षक भी है. एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इस पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लहंगा एक डमी पर दिखाया गया है.

ऑस्कर म्यूजियम में होगा फीचर्ड

 

शेयर किए गए वीडियो में ‘जोधा अकबर’ के कुछ सीन भी हैं, जहां ऋतिक रोशन अकबर के किरदार में नजर आ रहे हैं. ‘जोधा अकबर’ (2008) में ऐश्वर्या राय का लाल शादी का लहंगा आज भी लोगों को पसंद है. एकेडमी ने इसे ‘क्वीन के लिए परफेक्ट’ बताया. नीता लुल्ला (Neeta Lulla) द्वारा डिजाइन किए गए इस लहंगे पर खूबसूरत जरदोजी कढ़ाई की गई है, जो भारत की प्राचीन कला को दिखाती है. लहंगे में हीरे-जवाहरात के साथ एक मोर भी बनाया गया है, जो भारत का राष्ट्रीय पक्षी है. ये सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक है.

Leave Your Comment

Click to reload image