मनोरंजन

Allu Arjun के समर्थन में आए K. Annamalai, सीएम रेवंत रेड्डी पर हमला बोलते हुए कहा- तेलंगाना में सुपरस्टार कौन है …

तेलुगू फिल्म सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है. थिएटर में भगदड़ और एक महिला की मौत को लेकर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आमने-सामने हैं. इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को उनसे तीन घंटे तक पूछताछ किया है. बता दें कि इससे पहले अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के घर पर भी हमला हुआ था. वहीं, अब तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई (K. Annamalai) ने इस पूरे मामले में एक्टर का समर्थन किया है और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर हमला बोला है.

रेवंत रेड्डी खुद को सुपरस्टार के रूप में पेश कर रहे हैं- अन्नामलाई

बीजेपी नेता के. अन्नामलाई (K. Annamalai) ने मंगलवार को सीएम रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा और कहा- “मुझे लगता है कि रेवंत रेड्डी एक प्रतियोगिता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि तेलंगाना में सुपरस्टार कौन है. वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह अल्लू अर्जुन से भी बड़े सुपरस्टार हैं. अब भी वह कांग्रेस में काम कर रहे हैं, वह तेलंगाना में एक प्रमुख अभिनेता हैं.

के. अन्नामलाई (K. Annamalai) ने कहा- ”जो लोग आए और हंगामा किया, (अल्लू अर्जुन के घर पर) पथराव किया, उनमें से 2-3 उनके (रेवंत रेड्डी) निर्वाचन क्षेत्र से आए थे. यह राजनीति से प्रेरित है. कुछ को परेशान करना गलत है और धमकी देना है. क्या अल्लू अर्जुन ने ऐसा किया है” कोई इरादा? ऐसा इरादा था कि कोई मर जाए. ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन उत्पीड़न और धमकियां उचित नहीं हैं.”

Leave Your Comment

Click to reload image