मनोरंजन

Manmohan Singh के निधन पर Anupam Kher भावुक, बताया- किस डर से ठुकराया था 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ऑफर

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) दुनिया को अलविदा कह चले गए। 92 साल की आयु में उम्र संबंधित समस्याओं के कारण उनका निधन हुआ। फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति से जुड़े लोग उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जाहिर किया है। 

अनुपम खेर वह अभिनेता हैं, जो मनमोहन सिंह जी के राजनीतिक करियर पर आधारित 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में उनका किरदार निभा चुके हैं। लाजमी है कि इस रोल के लिए उन्होंने देश के बेहतरीन वित्त मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ी घटनाओं को करीब से समझा है। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने भावुक पोस्ट करते हुए उन्हें याद किया है और फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा, मैं अभी देश से बाहर हूं, लेकिन मुझे मनमोहन साहब जी के निधन की खबर मिली, जिसका काफी दुख हुआ। मैंने उनके जीवन के साथ करीब डेढ़ साल का समय गुजारा है। इस दौरान मैंने उनकी बाहरी चीजों को जानने के साथ ही उनके अंदर भी झांका। मनमोहन जी कमाल के इंसान थे।
 
अनुपम को याद आई मनमोहन सिंह के साथ अपनी मुलाकात

अनुमप खेर ने वीडियो में मनमोहन सिंह के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा,
मैं उनसे 1-2 इवेंट में मिला था। उनका रवैया मेरे प्रति बहुत दयालु था, वह मेरे प्रति बहुत उदार थे, जिस फिल्म में मैंने काम किया, उसके लिए उन्होंने सच्चे दिल से प्रार्थना की थी। ये उनका सबसे अच्छा गुण है। वे ईमानदार थे और उन्होंने हमेसा ईमानदारी के साथ मेरी बात को सुना था। उन्होंने देश के लिए भी काफी कुछ किया है। वे दयालु थे और आज के समय में दयालुता एक सबसे बड़ा गुण है।

फिल्म के लिए पहले कर दिया था मना
 
अनुपम खेर ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में खुलासा किया है कि उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म को करने से मना करन दिया था। इसमें राजनीतिक वजह भी शामिल थी। उनका कहना है कि मुझे इस बात का डर था कि कही लोग यह न समझे की मैंने उनका मजाक उड़ाया है। हालांकि, मुझे अपने करियर में शानदार किरदारों को चुनने के लिए कहा जाए तो मैं मनमोहन सिंह के किरदार का नाम जरूर लूंगा।

Leave Your Comment

Click to reload image