Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा को मिला नया दोस्त, क्या शिल्पा-विवियन को कर देंगे साइड?
नई दिल्ली। टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फिनाले के करीब पहुंच चुका है। इसके बावजूद घरवालों के रिश्तों का समीकरण लगातार बदलता नजर आ रहा है। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) की दोस्ती घर में सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। दोनों के बीच काफी झगड़े हुए और 12 साल पुरानी दोस्ती टूटती भी नजर आई। विवियन ने भी एक बार करण से किनारा करने का मन बनाया। अब लगता है कि सीजन 18 के चर्चित कंटेस्टेंट करणवीर ने भी दोस्ती न निभाने का मन बना लिया है।
वीकेंड का वार एपिसोड में कई रोचक चीजें देखने को मिली। सलमान खान के लिए रजत दलाल, विवियन डीसेना और चाहत पांडे ने मिलकर डांस परफॉर्मेंस दी। सोशल मीडिया पर उनकी इस वीडियो क्लिप को खूब पसंद भी किया जा रहा है। हालांकि, साल 2024 का यह आखिरी वीकेंड का वार था तो उम्मीद के अनुसार ही यह थोड़ा खास रहा। शो के होस्ट सलमान ने कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई तो घरवालों के रिश्तों और दोस्ती का टेस्ट भी लिया।
करणवीर और अविनाश की हुई दोस्ती?
बिग बॉस शो की शुरुआत से ही करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा को आपस में भिड़ते देखा गया है। बीबी हाउस के अंदर दोनों के बीच नॉमिनेशन टास्क से लेकर टाइम गॉड बनने के लिए कई झगड़े भी हुए। हालांकि, बीते कुछ सप्ताह से करणवीर और अविनाश का रिश्ता बदल गया है। अब दोनों दोस्त के रूप में बातचीत करते नजर आते हैं। जब कशिश कपूर ने अविनाश के खिलाफ लव एंगल वाला मुद्दा उठाया था, उस समय करण ने अविनाश का पक्ष लिया था।
करणवीर ने अविनाश को दी दोस्त की टोपी
वीकेंड का वार एपिसोड में कृष्णा अभिषेक ने प्रतियोगियों को एक टास्क दिया। इसमें घरवालों को एक-दूसरे को दोस्ती के टैग देते हुए टोपी पहनानी थी। करणवीर ने अविनाश मिश्रा को दोस्त की टोपी पहनाई। लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि करण के टोपी पहनाने के बाद अविनाश को भी थोड़ी हैरानी हुई।
इतना ही नहीं, करण के फैंस को भी यह बात सही नहीं लगी और वह एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं कि करण ने शिल्पा, विवियन और चुम दरांग में से किसी को दोस्त की कैप क्यों नहीं दी। एक यूजर ने तो मजाक करते हुए यहां तक कह दिया कि करण की केमिस्ट्री चुम दरांग से ज्यादा अविनाश मिश्रा के साथ अच्छी लगती है। फिलहाल, आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा कि अविनाश और करणवीर की दोस्ती का रिश्ता कितना सफल हो पाता है। साथ ही इसके ऊपर ईशा सिंह का रिएक्शन देखना भी दिलचस्प होगा।