मनोरंजन

एण्डटीवी की अभिनेत्रियों ने दिये नये साल की पार्टी के लिये फैशन टिप्स!

मुंबई, दिसंबर 2024: हम सभी बड़े ही स्टाइल से 2025 का स्वागत करने की तैयारी में है और पार्टी के प्लान जोर-शोर से बनाये जा रहे हैं। लेकिन सबको एक चिंता है कि उस यादगार रात में खूबसूरत दिखने के लिये क्या किया जाए। अच्छी बात यह है कि एण्डटीवी की प्रमुख अभिनेत्रियाँ फैशन और मेक-अप के लिये कुछ उम्दा सुझाव दे रही हैं, ताकि जश्न की हर पार्टी में आप अपनी चमक बिखेर सकें। इनमें शामिल हैं नेहा जोशी (कृष्णा देवी वाजपेयी, ‘अटल’), स्मिता सेबल (धनिया, ‘भीमा’), गीतांजलि मिश्रा (राजेश, ‘हप्पू की उलटन पलटन’) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी, ‘भाबीजी घर पर हैं)।

अटल में कृष्णा देवी वाजपेयी की भूमिका निभा रहीं नेहा जोशी ने बताया, ‘‘सर्दियों में होने वाली पार्टी लेयर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने का सबसे बढ़िया मौका देती हैं। वेलवेट ब्लेज़र के साथ तड़क-भड़क वाली ड्रेस पहनने से आराम मिलता है और हम खूबसूरत भी दिख सकते हैं। मेक-अप के लिये, मेटलिक आईशैडोज से बोल्ड आई बनाएं और बैलेंस्ड, लेकिन आकर्षक दिखने के लिये न्यूड लिप्स रखें।’’

‘भीमा’ में धनिया की भूमिका निभा रहीं स्मिता सेबल ने कहा, ‘‘पारंपरिक कपड़े भी सर्दियों के लिये अनुकूल हो सकते हैं और इसलिये आप सिल्क या वेलवेट की साड़ियों के साथ पारंपरिक ब्लाउज के बजाए खूबसूरत जैकेट पहन सकती हैं। इससे आपका अंदाज़ राजसी हो जाता है और गर्माहट भी मिलती है। हाईलाइटर और क्लासिक विंग्ड आईलाइनर का इस्तेमाल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ाएं। शाम की पार्टियों के लिये डीप बेरी लिप शेड मेरा भरोसेमंद साथी है।’
 
‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश बनीं गीतांजलि मिश्रा ने सुझाव देते हुए कहा, ‘‘आराम सबसे ज्यादा जरूरी है, फिर चाहे आप जश्न ही क्यों ना मना रहे हों। नये साल की शाम के लिए खूबसूरत जंपसूट या विशेष रूप से बनाए गए पैंटसूट के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स ट्रेंडी होने के साथ ही प्रैक्टिकल भी रहेंगे। फ्रेश एवं जिंदादिल दिखने के लिये ड्यूई बेस, रोज़ी चिक्स और ग्लॉसी लिप को आजमाएं।’’

‘भाबीजी घर पर हैं‘ की हमारी प्यारी अंगूरी भाबी, यानि शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘‘सर्दी की पार्टियों के लिये फ्यूजन वियर सबसे बढ़िया होता है। मुझे लहंगा स्कर्ट को टर्टलनेक टॉप या क्रॉप्ड स्वेटर के साथ पहनना पसंद है। वह स्टाइलिश और अनूठा लगता है। थोड़ी चमक वाली स्मोकी आईज़ और बोल्ड रेड लिप तुरंत आपके लुक को शानदार बना सकता है। एसेसरी के तौर पर चोकर नेकलेस का इस्तेमाल करें और अपने लुक को बेहतर बनाएं। इन सुझावों के साथ नये साल पर अपने बेहतरीन लुक में नजर आएं और हर जश्न में लोगों का ध्यान आकर्षित करें।’’

देखिये ‘अटल’ रात 8:00 बजे, ‘भीमा’ रात 8:30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ रात 10:30 बजे, सोमवार से शुक्रवार एण्डटीवी पर!

Leave Your Comment

Click to reload image