मनोरंजन

मैं 2024 से नफरत... Malika Arora ने याद किया बीते साल का फ्लैशबैक, पोस्ट में छलका एक्ट्रेस का दर्द

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) का नाम जरूर शामिल होता है। अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा वह पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। साल खत्म होने तक एक बार फिर से मलाइका का नाम लाइमलाइट में आ गया है, क्योंकि 2024 को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट किया है।

इस पोस्ट में उनका दर्द झलका है और इशारों ही इशारों में उन्होंने एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ ब्रेकअप और पिता के निधन पर रिएक्ट किया है। आइए एक नजर मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट पोस्ट पर डालते हैं।

मलाइका ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट

बीता साल 2024 मलाइका अरोड़ा के काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। खास तौर पर प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से वह चर्चा में रही हैं। अब 2024 के अपने अनुभव को मलाइका ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी के जरिए साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है-

मैं साल 2024 से नफरत तो नहीं करती हूं। लेकिन ये अन्य सालों की तुलना में मेरे लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। इस दौरान मैंने काफी चुनौतियों भरा सफर भी तय किया है। इस साल मुझे ये सीख मिली है कि लाइफ किसी भी पल पलक झपकते ही बदल सकती है।

तुमने मुझे ये सीखाया है कि खुद पर भरोसा कितना जरूरी है। मेंटल, फिजिकल हेल्थ और इमोशन कितने मायने रखते हैं। मेरे साथ जो भी कुछ हुआ, उसके पीछे की वजह को जानने की पूरी कोशिश करूंगी।

इस तरह से मलाइका अरोड़ा ने साल 2024 में अपने साथ, जो कुछ भी हुआ। उस पर विस्तार से बात की है। बता दें कि ये साल उनके लिए एक बुरे सपने की तरह गुजरा है।

2024 में मलाइका के साथ हुआ ये सब

साल 2024 मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में एक सबसे बुरा साबित हो सकता है। क्योंकि इसी वर्ष मलाइका का अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ 6 साल पुराना रिश्ता टूट गया और ब्रेकअप हो गया।

इसके बाद 11 सितंबर 2024 को एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया था। उन्होंने छत से कूदकर सुसाइड कर लिया था। जिसके चलते मलाइका पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इन मामलों को लेकर उनके पोस्ट दर्द साफ-साफ नजर आ रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image