मनोरंजन

फॉलोअर्स लगाएंगे नैया पार! सोशल मीडिया के दम पर सीजन-18 का विनर बनेगा ये कंटेस्टेंट

नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। जिसकी वजह 3 सप्ताह बाद शो का ग्रैंड फिनाले है। 19 जनवरी को बिग बॉस सीजन 18 का फिनाले है (Bigg Boss 18 Grand Finale) और उस दिन ये पता चल जाएगा कि कौन इस बार बिग बॉस का विनर बनेगा। 

बीते सालों से देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया फॉलोअर्स के दम पर कई कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती है। उदाहरण के तौर पर आप एल्विश यादव और एमसी स्टेन का नाम ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार वह कौन सा कंटेस्टेंट है, जो सोशल मीडिया सपोर्ट से जीत का परचम लहरा सकता है। 
 
इस कंटेस्टेंट सबसे अधिक फॉलोअर्स 
 
जब बात सोशल मीडिया फॉलोअर्स की जाती है तो मौजूदा समय में इसमें इंस्टाग्राम हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या का अहम योगदान रहता है। यूं तो बिग बॉस 18 में मनोरंजन जगत से लेकर कई दमदार आउटसाइडर कंटेस्टेंट्स मौजूद है। लेकिन रजत दलाल वो नाम है, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 
 
रजत फिलहाल बिग बॉस के घर में शानदार खेल भी दिखा रहे हैं और ऑडियंस के फेवरेट भी बने हुए है। इस आधार पर ये कहा जा सकता है कि उन्हें वोटिंग लाइन में जनता का साथ मिल गया और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स ने फुल सपोर्ट कर दिया तो रजत को बिग बॉस 18 का विनर (Bigg Boss 18 Winner) बनने से कोई नहीं रोक सकता। 
 
बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट्स के इंस्टा फॉलोअर्स 
 
रियलिटी शो बिग बॉस 18 की शुरुआत करीब 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री की साथ हुई थी। लेकिन जैसे समय बीता अब बिग बॉस के घर में बस 10 कंटेस्टेंट्स बाकी रह गए हैं। जिनमें टॉप-5 इस सीजन फिनाले की रेस में भी शामिल होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन 10 कंटेस्टेंट्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कितने हैं- 
 
रजत दलाल- 2.7 मिलियन फॉलोअर्स
चाहत पांडे- 2 मिलियन फॉलोअर्स
श्रुतिका अर्जुन- 1.8 मिलियन फॉलोअर्स
अविनाश मिश्रा- 1.6 मिलियन फॉलोअर्स
विवियन डीसेना- 1.5 मिलियन फॉलोअर्स
ईशा सिंह- 1.4 मिलियन फॉलोअर्स
कशिश कपूर- 1.1 मिलियन फॉलोअर्स
करणवीर मेहरा- 608K फॉलोअर्स
चुम दरांग- 422K फॉलोअर्स
शिल्पा शिरोडकर- 260K फॉलोअर्स
 
हैरान करने वाली बात ये है कि इस सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर का नाम सबसे नीचे है। हालांकि, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा बिग बॉस 18 का ताज किसके सिर पर सजेगा। 

Leave Your Comment

Click to reload image