मनोरंजन

Aryan Khan को रिहा कराने का मामला : 25 करोड़ की रिश्वत के आरोप पर Sameer Wankhede ने किया बड़ा खुलासा …

किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बड़े बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) साल 2021 में ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुके हैं. आर्यन खान (Aryan Khan) करीब 25 दिन तक जेल की हवा भी खा चुके हैं. जिसके बाद में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया. इसी केस के दौरान नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे़ (Sameer Wankhede) सबसे चर्चा में रहे है.

लगे थे कई आरोप

उस दौरान समीर वानखेडे़ (Sameer Wankhede) पर कई आरोप लगे थे. इन आरोपों में ये भी आरोप था कि वो सेलेब्स को टार्गेट करते है. यहां तक कि उनकी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ उनका चैट भी लीक हुआ था. जिसमें उन पर रिश्वत लेने का आरोप तक लगाया गया था. अब इन आरोपों पर समीर वानखेडे़ (Sameer Wankhede) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात किया है.

बता दें कि समीर वानखेडे़ (Sameer Wankhede) से जब इस इंटरव्यू में शाहरुख और उनकी चैट लीक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने कोई चैट लीक नहीं किया है. मैं इतना कमजोर नहीं हूं कि मैं चीजें लीक कर दूं. जब उनके पूछा गया कि क्या शाहरुख और आर्यन को पीड़ित की तरह दिखाने के लिए चैट लीक की गई. इस पर उन्होंने कहा- जिसने भी ऐसा किया था मैं उनसे कहूंगा कि वो और ज्यादा कोशिश करें. 

मैंने उसे कभी रिहा नहीं किया

समीर वानखेडे़ (Sameer Wankhede) पर आर्यन खान (Aryan Khan) को रिहा करने के लिए 25 करोड़ की रिश्वत लेने का भी आरोप लगा था. इस पर आर्यन खान (Aryan Khan) ने कहा- मैंने उसे कभी भी रिहा नहीं किया है. बल्कि उसे पकड़ा था. मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी बच्चे को गिरफ्तार किया था. 23 साल की उम्र में भगत सिंह ने देश के लिए अपनी जान दे दी थी. आप उन्हें बचा नहीं कहेंगे.

Leave Your Comment

Click to reload image