शादी के बाद से मंगलसूत्र की जगह हल्दी का धागा क्यों पहन रही हैं Keerthy Suresh, अब खुद किया खुलासा …
साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) इन दिनों अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म के रिलीज के कुछ दिन पहले 12 दिसंबर, 2024 को एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन एंटनी थाटिल से गोवा में शादी की थी. शादी के तुरंत बाद कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन में बिजी हो गईं. इन इवेंट्स में कीर्ति हर जगह मंगलसूत्र की जगह हल्दी का धागा पहने नजर आईं, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा.
इसके साथ ही कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने ये भी बताया कि इस धागे को हमेशा छाती से लगाकर रखना चाहिए, क्योंकि ये बहुत शक्तिशाली माना जाता है. एक्ट्रेस ने मजाक में कहा, ‘कुछ लोगों ने इसे छुपाने की सलाह दी, लेकिन मुझे ये काफी अच्छा और आकर्षक लग रहा है. मैं इसे गर्व से पहन रही हूं और दिखा रही हूं’. कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल ने दो रिवाजों से शादी की है.