मनोरंजन

'फालतू में घसीटा जा रहा है,' Allu Arjun के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड का ये दिग्गज

नई दिल्ली। 4 दिसंबर को पुष्पा 2 (Pushpa 2) के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई थी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा हॉस्पिटल में एडमिट है। इस मामले के चलते अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को एक रात की जेल भी हुई और बाद में अंतरिम जमानत पर वह बाहर आए। फिर इस मुद्दे पर जमकर सियासी रोटियां भी खूब सेकी गईं। 

सिनेमा जगत के तमाम दिग्गज अभिनेता के सपोर्ट में आगे आये। अब हिंदी सिनेमा के एक फेमस फिल्म निर्माता ने भी अल्लू अर्जुन के पक्ष में बात रखी है और इस मामले में उनका नाम घसीटे जाने की आलोचना भी की है। 

अल्लू अर्जुन को मिला इस निर्माता का साथ
 
हैदराबाद संध्या थिएटर भगदड़ केस को लेकर अब तक खूब विवाद देखने को मिला है। तमाम हस्तियों मे इस मामले अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब इस पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने खुलकर बात की है। हाल ही में बोनी ने गलत्ता प्लस राउंडटेबल को दिए इंटरव्यू में कहा है- 
 
फिल्म की रिलीज के शुरुआती दिनों में टिकट दरें काफी बढ़ा दी जाती हैं। जिसकी वजह से इस तरह की स्थिति पैदा होती है।
 
फालतू में ही इस मैटर में अल्लू अर्जुन को घसीटा गया और उन्हें एक फैन की मौत का जिम्मेदार भी ठहराया गया। ये सिर्फ और सिर्फ उस भीड़ के कारण हुआ था, जो फिल्म देखने के लिए एकट्ठा हुई थी।
 
इसके अलावा बोनी कपूर ने ये भी बताया है कि वह सालों से देखते आ रहे हैं कि साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार, रंजनीकांत और महेश बाबू जैसे कई कलाकारों को फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहते हैं। वह खुद एक बार अजीत की फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले थिएटर्स के बाहर 24-30 हजार लोगों को देखकर चौंक थे। 
 
कल होगी मामले सुनवाई
 
इस केस में अल्लू अर्जुन की अंतरिम बेल को लेकर कल यानी 3 जनवरी को नामपल्ली कोर्ट में सुनवाई होगी। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया है। बता दें कि कोर्ट अल्लू की जमानत याचिका पर फैसला पहले ही सुरक्षित कर चुका है। ऐसे में शुक्रवार को फाइनल फैसला आना है। हालांकि, इसके बावजूद पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई असर देखने को नहीं मिला है। 

Leave Your Comment

Click to reload image