मनोरंजन

'मेरा पैसा तो मत रोको...' Shah rukh Khan ने सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन पर दिया था बड़ा बयान, अब वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाह रुख खान को किंग खान के नाम से भी जाना जाता है। बीते दिनों एक्टर ने एक इंटरव्यू में सॉफ्ट ड्रिंक और धूम्रपान को लेकर अपनी राय दी थी। दरअसल ये उनका एक पुराना इंटरव्यू है जोकि एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

दरअसल एक्टर से पूछा गया था कि वो इन सॉफ्ट ड्रिंक्स का विज्ञापन क्यों करते हैं जब उन्हें पता है कि ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इसके जवाब में एक्टर ने कहां कि उनसे सवाल करने के बजाए मैन्युफैक्चरिंग कंपनी को खुद इसकी बिक्री बंद कर देनी चाहिए।
 
कंपनी को ही इसे बंद कर देना चाहिए- शाह रुख खान
 
एक्टर ने सीएनएन को एक इंटरव्यू दिया था जिसकी क्लिप अब वायरल हो रही है। शाहरुख खान ने कहा,"अगर कोल्ड ड्रिंक्स वाकई में लोगों के लिए हानिकारक हैं तो उनका प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। अगर आपको लगता है कि यह बच्चों के लिए बुरा है, तो इसे तुंरत रोक दें।" अगर आपको लगता है कि धूम्रपान गलत है तो इसे बंद कर दें। इसे हमारे देश में बिकने ना दें। धूम्रपान बुरा है। अगर आपको लगता है कि कोल्ड ड्रिंक्स खराब हैं, तो उन्हें ना बनने दें। अगर यह हमारे लोगों को जहर दे रहा है, तो इसे भारत में ना बनने दें।

शाह रुख ने कहा उन्हें कोई आपत्ति नहीं है 
एक्टर ने आगे कहा,
'अगर मैं सीधे से कहूं तो आप इन चीजों को इसलिए नहीं रोकते क्योंकि आपको इससे रेवेन्यू मिलता है। आप किसी प्रोडक्ट को ये सोचकर नहीं रोकते कि ये सेहत के लिए हानिकारक है क्योंकि आपको पता है कि इससे रेवेन्यू आता है। मेरा पैसा मत रोको, मैं एक एक्टर हूं और मेरा ये काम है। मैं एक बात साफ करना चाहता हूं अगर आपको लगता है कि ये गलत है तो इसे तुरंत रोक दो। मुझे कोई आपत्ति नहीं है।'
 
शाह रुख खान को आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में देखा गया था। एक्टर फिलहाल अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं जिसका नाम किंग रखा गया है। फिल्म में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image