Malaika Arora ने Remo D’Souza के साथ जमीन पर लेटकर किया जोरदार डांस, लोग बोले- कितने गंदे एक्सप्रेशन …
51 साल की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज भी अपने डांस मुव्ज से हर किसी को घायल कर देती हैं. यही कारण है कि कि उन्हें बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है. हाल ही में उनका एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वह रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) के साथ जमकर डांस कर रही हैं.
बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का यह डांस वीडियो रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर के दौरान का है. रेड कलर की ड्रेस में मलाइका काफी हॉट दिख रही थीं और वो यहां रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) के साथ नोरा फतेही (Nora Fatehi) के गाने हाय गर्मी पर जोरदार डांस किया है. इस गाने में उनका किलर मूव्स को देखकर गीता कपूर तो शॉक्ड हो गई थी.
दरअसल, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने स्टेज पर इस गाने का हुक स्टेप यानी जमीन पर लेट कर डांस किया है. इस वीडियो पर अब लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस डांस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि घर चलाने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है. एक दूसरा यूजर लिखता है कि इससे ज्यादा घटिया और कुछ भी नहीं था. एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कितने गंदे एक्सप्रेशन दिए हैं.
इस डांस के अलावा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा होती रही है और कुछ वक्त पहले ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इस बात को कंफर्म किया था कि उनका ब्रेकअप हो चुका है और वो सिंगल हैं.