प्रेगनेंट हैं Sshura Khan! प्रेगनेंसी किट को हाथ में लिए दिखे Arbaaz Khan और शूरा …
एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान (Sshura Khan) की शादी को पूरा एक साल हो गया है. कुछ दिन पहले ही इस कपल ने अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया है. पत्नी को पहले वेडिंग एनिवर्सरी विश करते हुए अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने सोशल मीडिया एक बहुत ही स्पेशल नोट भी शेयर किया था.
वहीं, अब एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान (Sshura Khan) नजर आ रहे हैं. लेकिन ध्यान देने वाली बात तो ये है कि इस फोटो में दोनों ने प्रेगनेंसी किट को हाथ में पकड़ रखा है
क्या सच्च में प्रेगनेंट हैं शूरा खान
बता दें कि ये फेक फोटो है, जिसको Ai से बनाया गया है. लेकिन अब तस्वीर वायरल हो जाने के बाद में सोशल मीडिया पर काफी सारे लोग तो इस कपल को बधाई देते हुए नजर आए. हालांकि काफी सारे अरबाज के फैंस भी इस फोटो को फेक बता रहे हैं.
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी सेलिब्रिटी की ऐसी फेक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई हों. ये चीज़ें अब काफी आम हो चुकी है और रोजाना किसी न किसी स्टार की फेक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आ जाती है.