मनोरंजन

गुनाज सीजन 2 से लेकर मैक्सिकन हाइस्ट तक... इस शुक्रवार ये वेब सीरीज हो रहीं रिलीज

इंदौर। 2025 के पहले सप्ताह की शुरुआत ओटीटी प्लेटफार्मों पर शानदार मूवीज और वेबसीरीज के साथ हो रही है। इस शुक्रवार 3 जनवरी को फैंस नई रोमांचक फिल्में और वेब सीरीज का मजा ले सकेंगे।

इस सप्ताह गुनाह का दूसरा सीजन आ रहा है। इसका पहला सीजन को लोगों को काफी पसंद आया, जिसके बाद दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। क्रिटिक्स की पसंद ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट भी ओटीटी पर आ रही है। इस फिल्म को अच्छा सिनेमा देखने वालों ने काफी पसंद करेंगे। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, जियोसिनेमा जैसे प्रमुख प्लेटफार्मों पर हर तरह का कंटेंट मिल रहा है।

गुनाह सीजन 2

गुनाह सीरीज़ का दूसरा सीजन 3 जनवरी से डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस सीरीज में सुरभि ज्योति और गश्मीर महाजनी की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार है।

पहले सीजन की सफलता को देखते हुए दर्शक इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गुनाह के दूसरे सीजन में अनिल सीनियर सस्पेंस का अनुभव देने वाले हैं। उन्होंने यह फिल्म डायरेक्ट की है। सीरीज के मुख्य कलाकारों के साथ-साथ दर्शन पांड्या और शशांक केतकर जैसे सितारे भी इसमें शामिल होंगे, जो इसकी कहानी को और भी दिलचस्प बना देंगे।

 

ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट

पायल कपाड़िया ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट 3 जनवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें कानी कुसरुति, दिव्या प्रभा, छाया कदम और हृदु हारून जैसे कलाकार हैं।

यह फिल्म मलयालम, हिंदी और मराठी जैसी कई भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म इमोशन का रोलकोस्टर है, जिसकी यात्रा कर दर्शकों को मजा आने वाला है। फ्रांस, भारत, नीदरलैंड, लक्जमबर्ग और इटली की कंपनियों के सहयोग से यह फिल्म बनी है। इसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान मिली है। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए है, जो मास फिल्मों की जगह अच्छा सिनेमा देखना पसंद करते हैं।

बैंडिडोस सीजन 2

बैंडिडोस एक मैक्सिकन डकैती ड्रामा है, जिसे 13 मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। अब 3 जनवरी 2025 को इसके दूसरे सीजन का प्रीमियर होगा। यह सीरीज एड्रियन ग्रुनबर्ग और जेवियर रुइज काल्डेरा ने डायरेक्ट की है।

इसमें अल्फोंसो डोसल, एस्टर एक्सपोसिटो और जुआन पाब्लो मदीना जैसे अभिनेता प्रमुख भूमिका में हैं। दर्शक इस सीरीज के नए सीजन का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाएं, जिसमें नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image