मनोरंजन

Abhijeet Bhattacharya निकले पलटूबाज! Neha Kakkar को जिस बात के लिए लगाई थी फटकार अब खुद वही करेंगे

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) का जिक्र होते ही दिमाग में उनके गाने 'चुनरी चुनरी', 'बादशाह हो बादशाह' और 'तुम दिल की धड़कन में' की धुन गूंजने लगती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि उन्होंने फिल्मों के लिए एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। सिंगिंग के अलावा, वह अपने विचारों को भी खुलकर प्रकट करते हैं। नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के सामने उन्होंने शादियों में परफॉर्म करने पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद दोनों के बीच बहस छिड़ गई थी। हालांकि, अब सिंगर ने खुद इससे जुड़ा एक वादा कर दिया है।

अभिजीत ने सिंगिंग रियलिटी शो में कहा था कि शादियों में गाने से सिंगर्स की औकात कम होती है। वहीं, दूसरी ओर नेहा कक्कड़ ने इस बात का विरोध किया था और दोनों के बीच की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब उन्होंने खुद एक युवा सिंगर से उनकी शादी में गाने की बात कह दी है।

अभिजीत ने किया शादी में गाने का वादा

इंडियन आइडल 15 के नए साल के एपिसोड में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य नजर आए। इस दौरान कंटेस्टेंट मानसी ने उनकी शादी के प्रदर्शन से जुड़ी टिप्पणी को याद करते हुए एक सवाल किया। इसका जवाब अभिजीत ने मजाकिया अंदाज में दिया। उन्होंने जवाब में कहा-

आप सब मुझे उस बात के लिए कितना डांटेंगे? सच बात यह है कि मैं अपनी शादी में गाना नहीं गा पाया था, क्योंकि माहौल सही नहीं था और उस शादी में नहीं गाने की वजह से मेरे ससुर ने मुझे सूट सिलने के पैसे नहीं दिए। शादियों में भावपूर्ण गाने जरूर होने चाहिए, लेकिन मैं आपकी शादी में बैंड-बाजे के साथ जरूर गाऊंगा।

सोशल मीडिया पर उनका इस दौरान का क्लिप वायरल हो गया है। यूजर्स का कहना है कि अब वह उसी काम को करने वाले हैं, जिसके पक्ष में खड़े होने के लिए उन्होंने नेहा कक्कड़ को फटकार लगाई थी।

नेहा कक्कड़ के सामने किया था यह दावा

शादियों में गाना गाने को लेकर अभिजीत भट्टाचार्य ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि 'मैं तो कभी किसी भी इस तरह के इवेंट में गाना नहीं गाऊंगा, क्योंकि 1 करोड़ कमाने और एक करोड़ ठुकराने में बड़ा अंतर होता है।'

अभिजीत के बारे में बता दें कि उन्होंने सलमान खान, सैफ अली खान, आमिर खान, सनी दोओल और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज सितारों की फिल्मों के लिए गाने गाए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image