मनोरंजन

कलाकारों ने बताये अपने पसंदीदा सीजनल ड्रिंक्स!याजानिये क्या है आपके फेवरेट सितारों के पसंदीदासीजनल ड्रिंक्स!

मुंबई, जनवरी2025:सर्दियों का मौसम आते ही गर्मागर्म चाय या कॉफी की तलब बढ़ जाती है। हर घूंट के साथये पेय सुकून और आराम का अहसास कराते हैं। इस सुकून भरे मौसम का आनंद दोगुना करने केलिए एण्डटीवी के कलाकार साझा कर रहे हैं अपने पसंदीदा विंटर ड्रिंक्स की बातें। इनकलाकारों में आयुध भानुशाली (‘अटल’ के नन्हें अटल), स्मिता सेबल (‘भीमा’ की धनिया),योगेश त्रिपाठी (‘हप्पू की उलटन पलटन’ के दरोगा हप्पू सिंह) और शुभांगी अत्रे (‘भाबीजीघर पर हैं’ की अंगूरी भाबी)। उनका बताया हर ड्रिंक अनूठे स्वादों और यादों से भरा हैऔर सर्दियों के मौसम को ज्यादा खास बनाने के लिये है। अटल में नन्हंे अटल की भूमिका निभा रहे आयुध भानुशाली ने कहा,‘‘सर्दियाँ मुझे मेरी दादा माँ के उकाडो की याद दिलाती हैं। यह एक गुजराती हर्बल ड्रिंकहै, जिसे अजवाइन, अदरक, काली मिर्च और गुड़ से बनाया जाता है। यह न केवल मुझे गर्म रखताहै, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने के लिये भी बेहतरीन है। मेरा दूसरा फेवरेट है केसर श्रीखण्डदूध। क्रीमी श्रीखण्ड में केसर की सुगंध के मिलने से मखमली एहसास आता है और यह सर्दरातों के लिये परफेक्ट है। इसके अलावा मैं माँ के हाथ की बनी बाजरा कांजी को भी नहींभूल सकता, जिसे फर्मेंटेड बाजरा से बनाया जाता है। यह मेरे लिये एक विंटर स्टेपल है।’’ ‘भीमा‘ में धनिया की भूमिका निभा रहींस्मिता सेबल ने कहा, ‘‘मेरे लिए सर्दीका मौसम मसाला चाय के बिना अधूरा है। यह दूध, अदरक, शक्कर और इलायची का एक स्वादिष्टमहाराष्ट्रियन मिश्रण है। सर्दियों के आलस से भरे दिनों के लिये यह एक परफेक्ट ड्रिंकहै। मुझे सोलकढ़ी भी पसंद है, जिसे कोकोनट मिल्क, तीखे कोकम और कुछ मसालों से बनायाजाता है। राहत देने वाला तीखापन और हल्की-सी गर्माहट इसे सर्दियों में खुशनुमा व्यंजनोंके साथ लेने के लिये परफेक्ट बनाती है। यह पारंपरिक पेय सिर्फ पेय नहीं हैं, बल्किमुझे उन दिनों की याद दिलाते हैं, जब मेरा परिवार एकजुट होकर त्यौहार मनाता था। उसदौरान माहौल हंसी और प्यार से भर जाता था।’’  ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के दरोगा हप्पूसिंह, ऊर्फ योगेश त्रिपाठी ने बताया,‘‘सर्दियों के लिये मेरी फेवरेट है बाजरे की राब, जो कि एक पौष्टिक पेय है। इसे बाजरेके आटे, गुड़ और घी से बनाया जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पौष्टिक-तत्वोंसे भरपूर भी होता है। यह मुझे मेरे होमटाउन की सर्द रातों की याद दिलाता है। मुंबईआने के बाद से मुझे हॉट चॉकलेट काफी पसंद आई है। टॉप पर क्रीम के साथ परोसे जाने परयह मेरी  और मेरे बच्चों की फेवरेट बन जातीहै। ऐसे पलों को बच्चों के साथ बिताने से हर घूंट ज्यादा खास हो जाता है।’’  ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की प्यारी अंगूरीभाबी, यानि शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘‘सर्दियाँपरंपरा को आधुनिक ट्विस्ट देने का बढ़िया वक्त होती हैं। गरम मसाला चाय मेरी भरोसेमंदहै। यह मसालेदार चाय गर्माहट से भरी झप्पी की तरह लगती है। इंदौर की होने के कारण मुझेइस सीजन में नींबू शिकंजी पीना भी पसंद है। यह गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर बनाईजाती है और मुझे तरोताजा रखती है। मेरी बेटी को एक्सपेरिमेंट करना काफी अच्छा लगताहै और इस कारण मेरा परिचय म्युल्ड पम्पकिन स्पाइस लैटे से हुआ है। वह तो आरामदायक शामके लिये हमारे पूरे परिवार का फेवरेट बन चुका है। इंदौर की सर्द रातों का खास अंदाजलाने के लिये मैं गर्मागर्म ड्राय फ्रूट वाला दूध भी बनाती हूँ। इसमें नट्स होते हैं,यह एक ऐसा स्वादिष्ट पेय है जिसमें परंपरा और स्वाद का संगम है।’’ देखिये ‘अटल’रात 8:00 बजे, ‘भीमा’ रात 8:30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10:00 बजे और ‘भाबीजीघर पर हैं’ रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, एण्डटीवी पर!

Leave Your Comment

Click to reload image